Search
Close this search box.

NMM पांडुलिप के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास जरूरी: डॉ. उत्तम सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*पांडुलिप के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास जरूरी: डॉ. उत्तम सिंह*

पांडुलिपियों के संग्रहण के साथ-साथ उसका संपादन एवं प्रकाशन भी जरूरी है। यह सभी कार्य बिल्कुल श्रमसाध्य है और इसमें हमें निरंतर अभ्यास करने की जरूरत है।

यह बात केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अगरतला कैम्पस, अगरतला (त्रिपुरा) के संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्तम सिंह ने कही।

वे सोमवार को तीस दिवसीय उच्चस्तरीय राष्ट्रीय कार्यशाला में व्याख्यान दे रहे थे। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन योजना के तहत यह कार्यशाला केंद्रीय पुस्तकालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित हो रही है।

*शोध कार्य में पांडुलिपियों का काफी महत्व*
उन्होंने कहा कि हम आम तौर पर शोध कार्य में प्रकाशित पुस्तकों का उपयोग करते हैं। लेकिन यदि हम इसमें विषय से संबंधित पांडुलिपियों का भी उपयोग करें, तो हमारा शोध और भी बेहतर हो सकेगा। हम शोध में जितनी अधिक पांडुलिपियों का उपयोग करेंगे, हमारा शोध उतना ही अधिक समीक्षित एवं परिमार्जित होगा।

*विषयानुरूप ग्रंथ का चयन जरूरी*
उन्होंने बताया कि हमें सर्वप्रथम विभिन्न ग्रंथालयों से संपर्क कर अपने शोध से संबंधित पांडुलिपियों का संकलन करना चाहिए। तदुपरांत अपने विषयानुरूप किसी एक ग्रंथ का संपादन हेतु चयन करना चाहिए।

सिंडिकेट सदस्य डॉ. रामनरेश सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आगे भी शिक्षा नीति के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की जरूरत है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि स्थानीय पांडुलिपियों को संरक्षित एवं प्रकाशित करने की जरूरत है।

आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस कार्यशाला में ब्राह्मी एवं नागरी लिपि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विक्रम संवत 1839 में नागरी लिपिबद्ध पांडुलिपि के आधार पर व्याधिनिग्रह नामक आर्वेदिक ग्रंथ का संपादन कार्य संपन्न हुआ। श्रषि हीराचंद वैद्य कृत इस ग्रंथ में विविध प्रकार के ज्वरों और मस्तिष्क रोग, वात-पित्त-कफ रोघ, मधुमेय चिकित्सा, क्रमिरोग, उदर रोग एवं पांडुरोग के लिए औषधियां लिपिबद्ध हैं।

व्याख्यान के बाद विशेषज्ञ वक्ता का अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अगरतला कैंपस, अगरतला में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्तम कुमार सिंह, संयोजक डॉ. अशोक कुमार, आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर, सीनेटर रंजन कुमार, शोधार्थी सारंग तनय, काउंसिल मेम्बर माधव कुमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, सिड्डु कुमार, डॉ. मो. आफताब आलम (गया), नीरज कुमार सिंह (दरभंगा), सौरभ कुमार चौहान, डॉ. संगीत कुमार, राधेश्याम सिंह, त्रिलोकनाथ झा, ईश्वरचंद सागर, बालकृष्ण कुमार सिंह, कपिलदेव यादव, अरविंद विश्वास, अमोल यादव,‌ रश्मि, ब्यूटी कुमारी, खुशबू, डेजी, लूसी कुमारी, रुचि कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, मधु कुमारी, इशानी, प्रियंका, निधि आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]