Search
Close this search box.

NMM इतिहास को जानने के लिए लिपि का ज्ञान आवश्यक। भाषा का अस्तित्व बचाने के लिए लिपि का संरक्षण जरूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इतिहास को जानने के लिए लिपि का ज्ञान आवश्यक

*भाषा का अस्तित्व बचाने के लिए लिपि का संरक्षण जरूरी*

लिपि या ‘स्क्रिप्ट’ का शाब्दिक अर्थ लिखित या चित्रित करना है। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वही लिपि कहलाती है। यह ऐसे प्रतीक चिह्नों का संयोजन है, जिनके द्वारा श्रव्य भाषा को दृष्टिगोचर बनाया जाता है।

यह बात विशेषज्ञ वक्ता हर्ष रंजन कुमार (पटना) ने कही।वे शनिवार को ‘पांडुलिपि विज्ञान एवं लिपि विज्ञान’ पर आयोजित तीस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के चौथे दिन अपना व्याख्यान दे रहे थे। यह कार्यशाला राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सौजन्य से केन्द्रीय पुस्तकालय, बीएनएमयू, मधेपुरा में आयोजित हो रही है।

उन्होंने बताया कि मुंह से बोले गए शब्द या हाव-भावों से व्यक्त किए गए विचार चिरस्थाई नहीं रहते। सुनी या कही हुई बात केवल उसी समय और उसी स्थान पर उपयोगी होती है। किंतु लिपिबद्ध कथन या विचार समय एवं स्थान की सीमाओं को लांघ सकते हैं। अतः बोली एवं सुनी गई भाषा को स्थाई रूप देने के लिए उसे लिपिबद्ध करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि लिखित अभिलेखों के आधार पर हम प्राचीन इतिहास एवं सभ्यता- संस्कृति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम अपने प्राचीन इतिहास और सभ्यता-संस्कृति के बारे में उतना ही जानते हैं, जितना लिखित रूप में उपलब्ध है। इस तरह लिपियों का संरक्षण सभ्यताओं के संरक्षण के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि दुनिया में भाषा के वैविध्य के साथ उसकी लिपी की भी विविधता रही है। भाषा के भाव को भी सुरक्षित रखने और उसके अस्तित्व को बचाने के लिए लिपि का संरक्षण जरूरी है।

कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे नियमित रूप से सभी कक्षाओं में भाग लें और विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर एवं विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने अतिथि को अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार, उप कुलसचिव अकादमिक डॉ. सुधांशु शेखर, पृथ्वीराज यदुवंशी, सिड्डु कुमार, डॉ. राजीव रंजन, बालकृष्ण कुमार सिंह, रुचि कुमारी, स्नेहा कुमारी,
मधु कुमारी, लूसी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, त्रिलोकनाथ झा, सौरभ कुमार चौहान, अमोल यादव, कपिलदेव यादव, शंकर कुमार सिंह, अरविंद विश्वास, रश्मि कुमारी, अंजली कुमारी आदि उपस्थित थे।

*होंगे कुल एक सौ बीस व्याख्यान*
आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यशाला में नई दिल्ली, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, दरभंगा, भागलपुर, मोतिहारी, मधेपुरा आदि से आए विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को कुछ ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]