Search
Close this search box.

NCC नामांकन परीक्षा 15 सितंबर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नामांकन परीक्षा 15 सितंबर को

टीपी कॉलेज में एनसीसी में नामांकन के लिए लिखित परीक्षा 15 सितंबर को पू. 11 बजे से तथा शारीरिक जांच परीक्षा 17 सितंबर को प्रातः आठ बजे से होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितम्बर तक है। नामांकन के लिए कुल 38 सीट है।

प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल देवाशीष सिंह के आदेश एनसीसी में केवल संबधित महाविधालय के छात्र- छात्राओं का ही नामांकन होगा। दूसरे किसी भी महाविद्यालय के छात्रों का नामांकन नही लिया जाना है।

एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट गुड्डू कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा एवं शारीरिक जांच परीक्षा 50-50 अंक की होगी। शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ 10 अंक, सीट अप 10 अंक, पुश अप 10, मेडिकल तथा हाइट के लिए 10 अंक तथा एनसीसी ए सर्टिफिकेट के लिए 10 अंक निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र भी
एनसीसी पदाधिकारी का सहयोग करेंगे। इसके
साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में सीनियर कैडेट्स
सार्जेंट कुंदन कुमार एवं सत्यम कुमार सहयोग करेंगे। ले. कुमार ने बताया कि सभीछात्र-छात्राएं एनसीसी कार्यालय में पू. 11 बजे से अ. 1 बजे तक आकर दो सेट में फॉर्म भरेंगे। इसके लिए छह फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ब्लड ग्रुप, नामांकन रसीद व वर्ग 10वीं का अंकपत्र लाना
अनिवार्य होगा।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।