Search
Close this search box.

HNBGU दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन

हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर (गढ़वाल) के केन्द्रीय पुस्तकालय में आज दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ कुलपति प्रो0 अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भी देश के अन्य अग्रणी पुस्तकालयों की तरह स्वचालन की ओर अग्रसर है जिसका प्रत्यक्ष लाभ छात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय वेबसाईट की शुरूआत होने से छात्रों को पुस्तकालय से सम्बन्धित नवीनतम सूचनायें सुगमता से उपलब्ध हो सकेगी।

पुस्तकालय समन्वयक समिति के समन्वयक प्रो. इन्दु पाण्डेय खण्डूडी ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 80 प्रकाशकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के नवीनतम संस्करणों की लगभग 20,000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई है। विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. एम. एस. राणा ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय पुस्तकालय ने उपलब्ध पाठ्य सामग्री को डिजिटल रूप में पाठकों के लिए रिमोट एक्सेस/मोबाईल एप प्लेटफार्म के माध्यम से सुलभ करवा दी गई है।

कार्यक्रम का संचालन उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.जया प्रकाश जोशी एवं डॉ. हर सिंह द्वारा किया गया तथा श्री पवन सिंह बिष्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 9 प्राध्यापकों द्वारा उनकी नवीनतम प्रकाशित पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
नोट : अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित करने की जरूरत है।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]