Search
Close this search box.

Hindi खगेंद्र ठाकुर की आज पुण्यतिथि पर विशेष….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक प्रखर मार्क्सवादी चिन्तक , हिन्दी साहित्य के प्रगतिशील आंदोलन के पुरोधा और चर्चित आलोचक डॉ खगेंद्र ठाकुर की आज पुण्यतिथि है। अपनी बेहद सजग आलोचनात्मक दृष्टि के कारण खगेन्द्र जी आजीवन बिहार के लेखकों के लिए एक प्रकाश-स्तंभ की तरह रहे। मेरा उनसे आत्मीय परिचय 1995 में तब हुआ जब मैं अपनी कुछ कच्ची-पकी कविताओं की एक पांडुलिपि लेकर उनके पास गया था। मन में एक डर और संकोच था कि पता नहीं मुझ पुलिसवाले के साथ उनका सलूक कैसा हो। यह देखकर एक सुखद आश्चर्य हुआ कि उन्होंने मेरी कविताओं को न केवल एकाग्र होकर पढ़ा और सुझाव दिए, बल्कि कविता संग्रह को ‘जंगल जहां खत्म होता है’ का नाम भी दिया और उसकी भूमिका भी लिखी। उनकी ‘समय, समाज व मनुष्य’ और ‘कविता का वर्तमान’ जैसी किताबों ने मुझे कविता की थोड़ी-बहुत समझ दी। कम लोगों को पता है कि खगेन्द्र जी एक संवेदनशील कवि भी थे। उन्हें मेरा स्मृति नमन,उनकी एक कविता के साथ : हां, हम काले हैं/काला होता है जैसे कोयला/जब जलता है तो हो जाता है आग/गल जाता है लोहा भी/हां, हम काले हैं/काला होता है जैसे बादल/जब गरजता है तो/कौंध जाती है दुनिया की नजर/हां, हम काले हैं/काली होती है जैसे चट्टान/फूटती है जिसके भीतर से/निर्झर की बेचैन धारा/हां, हम काले हैं/काली होती है जैसे मिट्टी/जब खुलता है उसका दिल/तो दुनिया हरी-भरी हो उठती है।            (चित्र में कविवर केदारनाथ सिंह और डॉ खगेन्द्र ठाकुर के साथ मैं)

ध्रुव गुप्त जी के फेसबुक वॉल से।

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]