Search
Close this search box.

DP, Bihar दर्शन परिषद्, बिहार का 45वां अधिवेशन 21 दिसंबर से मुजफ्फरपुर में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*दर्शन परिषद्, बिहार का 45वां अधिवेशन 21 दिसंबर से*

दर्शन परिषद्, बिहार का 45वां अधिवेशन 21-23 दिसंबर, 2023 को रामेश्वर कॉलेज, मुजफ्फरपुर में आयोजित होगा। इसमें देशभर के जानेमाने दार्शनिक, शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे।

इस आशय का निर्णय रविवार को परिषद् की अध्यक्ष सह दर्शनशास्त्र विभाग पटना विश्वविद्यालय, पटना की पूर्व अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

प्रो. सिंह ने बताया कि सन 1949 में सुप्रसिद्ध दार्शनिक प्रो. डी. एम. दत्त ने समाज में दार्शनिक विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए दर्शन परिषद्, बिहार का गठन किया था।

तब से लगातार विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस संगठन के अधिवेशन आयोजित हो रहे हैं और विभिन्न उतार-चढा़व के बीच संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान देशभर के दार्शनिक एवं विचारक समाज एवं राष्ट्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं मंथन करते हैं और जनहित में उपयोगी निष्कर्षों को सामने लाया जाता है।

आशा है कि मुजफ्फर का अधिवेशन भी अपने उद्देश्यों में सफल होगा और इससे पूरे बिहार में दर्शनशास्त्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

बैठक का संचालन करते हुए परिषद् के महासचिव सह टी. पी. एस. कॉलेज, पटना में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. श्यामल किशोर ने बताया कि परिषद् निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और इसके अधिवेशनों में कई आयाम जुड़े हैं।
इसके अधिवेशन में उद्घाटन एवं समापन सत्रों के अलावा दो संगोष्ठी एवं कई व्याख्यानों का आयोजन किया जाता है और पांच समानांतर विभागों में शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि परिषद् के अधिवेशन बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालों में आयोजित होते हैं।

इसका गत दिनों 6-8 नवंबर, 2022 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा 44वां अधिवेशन हुआ था।

इसके पूर्व 12-13 मार्च, 2022 को वीर कुंअर सिंह विश्विद्यालय, आरा में 43वां और 12-13 मार्च, 2021 को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में 42 वां अधिवेशन संपन्न हुआ था।

रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य सह आयोजक सचिव प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि परिषद् का अधिवेशन पहली बार बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्विद्यालय, मुजफ्फरपुर में होने जा रहा है।

इसको लेकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में काफी उत्साह है और सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि अतिथियों एवं प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो।

इस अवसर पर संयुक्त महासचिव प्रो. अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रो. वीणा अमृत, प्रो. सरोज कुमार वर्मा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. श्याम किशोर सिंह, डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शारदानंदन सहनी, डॉ. महजबीन परवीन, डॉ. सुमित्रा कुमारी, डॉ. उमेश शुक्ल, डॉ. बादल कुमार, डॉ. धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

*प्रेषक* : डॉ. सुधांशु शेखर, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी, दर्शन परिषद्, बिहार

C/O प्रो. श्यामल किशोर, महासचिव, दर्शन परिषद्, बिहार सह अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, टी. पी. एस. कॉलेज, पटना

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]