Search
Close this search box.

BNMU श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ कार्यालय, बीएनएमयू, मधेपुरा में संघ के सक्रिय सदस्य दिवंगत डॉ. उपेन्द्र नारायण यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।‌इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. उपेंद्र के निधन से शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

इस अवसर पर संघ के सचिव सह सिंडिकेट के पूर्व सदस्य एवं ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. परमानंद यादव ने बताया कि डॉ. उपेन्द्र नारायण यादव बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष रहे। उनका गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. भूपेंद्र नारायण यादव ‘मधेपुरी’ ने कहा कि डॉ. उपेंद्र अमरपुर (सहरसा) के मूल निवासी थे। संप्रति वार्ड नंबर तीन (मधेपुरा) में रह रहे थे। वे एक नेकदिल एवं स्पष्टवादी इंसान थे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। सबों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे डॉ. उपेंद्र के परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर प्रो. पी. एन. पीयूष, प्रो. ललन प्रसाद अद्री, डॉ. रामदेव प्रसाद, डॉ. दीनानाथ मेहता, डॉ. भागवत प्रसाद यादव,डॉ. त्रिवेणी यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. बी. पी. यादव, मेजर गौतम कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर, ले. गुड्डु कुमार, डॉ. माधव कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।