Search
Close this search box.

BNMU शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राज्यपाल सचिवालय, बिहार, राजभवन, पटना-800 022 पत्रांक-BSU(Directive)-43/2023-102 / रा.स. (1), दिनांक-12.01.2024

प्रेषक,                                                                रॉबर्ट एल. चोंग्थू, भा.प्र.से. राज्यपाल के प्रधान सचिव सेवा में,                                                          कुलपति/कुलसचिव बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालय

विषयः-शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।

महाशय,

निर्देशानुसार उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में कहना है कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित कई लंबित मामले इस सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। इस पर माननीय कुलाधिपति महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए सम्यक् विचारोपरान्त निदेश देने की कृपा की गई है कि विश्वविद्यालय अन्तर्गत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित प्रोन्नति के मामलो पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय एवं भविष्य में देय तिथि पर ही प्रोन्नति देने की कार्रवाई नियमानुसार की जाय ।

इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय।

विश्वासभाजन                                                     (रॉबर्ट एल. चोंग्यू) राज्यपाल के प्रधान सचिव

READ MORE

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद युवा संसद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कीर्ति कुम्भ (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और मुख्य वक्ता प्रो. विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, मानविकी संकाय, बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।