Search
Close this search box.

BNMU राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी जारी। स्वतंत्रता संग्राम : मैथिली साहित्य-संस्कृति ओ दर्शन विषय पर होगी चर्चा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी जारी
—-
स्वतंत्रता संग्राम : मैथिली साहित्य-संस्कृति ओ दर्शन विषय पर होगी चर्चा
___
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा और साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 13-14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियां जारी हैं। मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव ने बीएनएमयू के उप कुलसचिव (अकादमिक) डॉ. सुधांशु शेखर और महाविद्यालय में मैथिली विभाग के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव के साथ तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानाचार्य ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता संग्राम : मैथिली साहित्य-संस्कृति ओ दर्शन विषयक संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। महाविद्यालय परिवार इस आयोजन को सभी दृष्टियों से सफल एवं यादगार बनाने को तत्पर है।

*कार्यक्रम की रूपरेखा तय*
जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया संगोष्ठी की संपूर्ण रूपरेखा तय कर ली गई है और सभी संबंधित व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र हस्तगत कराया जा रहा है। कार्यक्रमानुसार सिर्फ चयनित विद्वानों को आलेख पाठ का मौका, जबकि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग और विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत मैथिली विषय के शिक्षक एवं शोधार्थी चर्चा में भाग ले सकेंगे। पूरे कार्यक्रम का घर बैठे यू-ट्यूब चैनल बीएनएमयू संवाद के माध्यम से लाइव प्रसारण भी देखा जा सकेगा।

*कुलपति होंगे मुख्य अतिथि*
उन्होंने बताया कि कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मैथिली परामर्श मंडल के संयोजक अशोक कुमार झा ‘अविचल’ को विषय प्रवर्तन करने और साहित्यकार ललितेश मिश्र को बीज वक्तव्य रखने की जिम्मेदारी दी गई है। समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. वीणा ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव करेंगे। अतिथियों का स्वागत साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के उपसचिव एन. सुरेश बाबू और संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर को करेंगे।

*होगी चौदह आलेखों की प्रस्तुति*
उन्होंने बताया कि द्विदिवसीय सेमिनार में उद्घाटन सत्र के अतिरिक्त चार तकनीकी सत्रों में कुल चौदह आलेखों की प्रस्तुति होगी। प्रथम दिन प्रथम प्रथम तकनीकी सत्र में अध्यक्षा डॉ. वीणा ठाकुर (स्वतंत्रता संग्राम-मैथिली गीत-साहित्य) के अतिरिक्त डॉ. संजय कुमार मिश्र (मिथिलाक समवेत दार्शनिक चिन्तन आ स्वतंत्रता आंदोलन), शिवकुमार मिश्र (स्वतंत्रता संग्रामक परिपेक्षमे मिथिलाक सांस्कृतिक आ बौद्धिक योगदान) और भैरव लाल दास (स्वतंत्रता संग्राम – महात्मा गाँधी आ मिथिला) का‌ आलेख पाठ होगा।द्वितीय सत्र में अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’ (स्वतंत्रता संग्राम- मैथिली कथा साहित्य), डॉ. के. पी. यादव (स्वतंत्रता संग्राममे मधेपुरा आ पूर्णियाक साहित्यिक, सांस्कृतिक आ बौद्धिक योगदान),‌ डॉ. डी. एन. सिंह (मैथिली साहित्यमे उल्लिखित मिथिलाक स्वतंत्रता सेनानि) और सदानंद यादव (भारत छोड़ो आन्दोलन आ मैथिली साहित्य ओ समाज)
का आलेख-पाठ सुनिश्चित है।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन तृतीय सत्र में सत्राध्यक्ष ताराचंद वियोगी (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिली सन्त साहित्य), अजीत मिश्र (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिली काव्य साहित्य) एवं डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिलीक उपन्यास) का आलेख पाठ होगा। चतुर्थ सत्र में सत्राध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह (स्वतंत्रता संग्राम आ कोशी परिसर), डॉ. अमोल राय (मैथिली लोक साहित्य आ स्वतंत्रता संग्राम) एवं रवींद्र कुमार चौधरी (स्वतंत्रता संग्राम आ मैथिली नाट्य साहित्य) अपने-अपने आलेख प्रस्तुत करेंगे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]