Search
Close this search box.

BNMU राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय, सहरसा में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ बीएनएमयू की प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आभा सिंह, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अरूण कुमार खां एवं मंचासीन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ अबूल फजल एवं क्रीड़ा संयुक्त सचिव डॉ शंकर कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सभी विशिष्ट अतिथियों को महाविद्यालय द्वारा पाग चादर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के बाद उन्हें महिषी शक्तिपीठ मां उग्रतारा की प्रतीमा वाली स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों सभी महाविद्यालयों से प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतियोगियों का स्वागत किया तथा विगत समय में आर. एम. कॉलेज द्वारा वॉलीबॉल, शतरंज आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया। खेल के प्रति बदलते मनोभाव के संबंध में कहा कि अब पहले जैसा समय नहीं रहा जहां खेल को समाज में दोयम स्थान माना जाता था। खेल में भी अच्छा प्रदर्शन कर छात्र राष्ट्र समाज और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतिकुलपति डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आर. एम. कॉलेज में अब तक जो भी कार्यक्रम हुए हैं वे सभी वेहतर रहे हैं। ऐसा बेहतर प्रदर्शन केवल प्रधानाचार्य के व्यक्तिगत अभिरूचि व प्रयास तथा महाविद्यालय के छात्रों के बीच बेहतर टीम भावना का परिणाम है। व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में युवा अवस्था एक महत्त्वपूर्ण समय है। जिस प्रकार बैडमिंटन खेल में त्वरित निर्णय लेकर अपना फैसला करना होता है ठीक उसी प्रकार छात्र- छात्राएं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास में त्वरित निर्णय लेने का अभ्यास डाल सकते हैं। मंचासीन क्रीड़ा सचिव एवं संयुक्त सचिव द्वारा भी अपने उद्वोधन में विश्वविद्यालय स्तर पर खेल के प्रोत्साहन हेतु अपनाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी गयी। वक्ताओं द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों मे़ पिछले वर्षों से लगातार प्रतिभागियों की संख्या में लड़कियों एवं छात्राओं की बढ़ती प्रतिभागिता का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम की देखरेख बी एड. विभाग खेल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार एवं डॉ. अमित कुमार द्वारा एवं मंच संचालन डॉ. शुभ्रा पाण्डेय द्वारा किया गया। आज के इस अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा, पी. एस. कॉलेज मधेपुरा, एम. एल. टी. कॉलेज सहरसा, आर जे एम कॉलेज सहरसा, एस. एन. एस. आर. के. एस. कॉलेज सहरसा बी. एस. एस. कॉलेज सहरसा आदि के बैडमिंटन प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय से प्रो. डॉ अमरनाथ चौधरी, डॉ. डी. एन. साह, डॉ. ललित नारायण मिश्र, डॉ. मोहनी मोहन खां, डॉ बी एन जयसवाल, डॉ. बी. डी. चौधरी, डॉ. किशोरनाथ झा, डॉ. अरविंद खां, डॉ बी. मिश्रा, डॉ एन. झा, डॉ अरबिंद चौधरी, डॉ. अशोक झा, डॉ. शैलेश्वर प्रसाद, डॉ. इंद्रकांत झा, डॉ. उर्मिला अरोड़ा, डॉ. राजीव कुमार झा, डॉ. राजेन्द्र झा, डॉ. पी. सी. पाठक, डॉ. आशुतोष कुमार झा, डॉ. रत्नेश्वर झा, डॉ. कविता, डॉ. सिन्धु, डॉ. प्रतिष्ठा, डॉ. डेजी, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. वीणा, डॉ. रेणु, डॉ. निक्की, डॉ. प्रीति, डॉ. रीता, डॉ. गौरी, डॉ. हीरा, डॉ. रमा, डॉ. श्वेता, डॉ. आलोक, डॉ. हरित, डॉ कमलाकांत, डॉ. सुमित, डॉ. सुमन्त, डॉ.अरूप, डॉ. अखिलेश, डॉ. बिलो, डॉ. ललन, डॉ. सुदीप, सुशील कुमार झा, सुमित कुमार मिश्र, महानंद मिश्र, रमण साह आदि उपस्थित रहे।
24. 08. 2022

READ MORE