Search
Close this search box.

BNMU ब्राह्मी से हुआ है मिथिलाक्षर का विकास : ‌डॉ. रामनरेश सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ब्राह्मी से हुआ है मिथिलाक्षर का विकास : ‌डॉ. रामनरेश सिंह*

ब्राह्मी लिपि भारत की ज्ञात लिपियों में सबसे प्राचीन है। इसी से ही देवनागरी एवं मिथिलाक्षर का उद्भव एवं विकास हुआ है। आगे मिथिलाक्षर से बांग्ला, उड़िया एवं आसामी आदि लिपियां विकसित हुईं।

यह बात सिंडिकेट सदस्य सह विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह ने कही। वे तीस दिवसीय (18 मई से 16 जून तक) उच्चस्तरीय राष्ट्रीय कार्यशाला में व्याख्यान दे रहे थे। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन योजना के तहत यह कार्यशाला केंद्रीय पुस्तकालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित हो रही है।

*मैथिली भाषा की लिपि है मिथिलाक्षर*

उन्होंने कहा कि मिथिलाक्षर लिपि मैथिली भाषा की लिपि है। इसे मैथिली लिपि, वैदेही लिपी, बैवर्त लिपी या तिरहुता भी कहा जाता है। इसका प्रयोग भारत के उत्तर बिहार एवं नेपाल के तराई क्षेत्र में अधिक होता है।

*बौद्ध ग्रंथ में भी है मिथिलाक्षर का उल्लेख*
उन्होंने बताया कि मिथिलाक्षर का प्राचीनतम उल्लेख ललित विस्तार नामक बौद्ध ग्रंथ में मिलता है। वहां इसे वैदेही लिपि कहा गया है। 1234 ई. में तिब्बती यात्री ने भी इस लिपि की चर्चा की है। दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान के निकट तिलकेश्वरस्थान के शिव मन्दिर में है। इस मन्दिर की लिपि और आधुनिक तिरहुता लिपि में बहुत कम अन्तर है।

*मिथिलाक्षर एवं कैथी लिपि की पांडुलिपियों के संरक्षण की जरूरत*
इस अवसर पर विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि कोसी क्षेत्र में मिथिलाक्षर एवं कैथी लिपि से संबंधित पांडुलिपियों को खोजने और उसका संरक्षण करने की जरूरत है।

*शोधकर्ताओं के लिए काफी उपयोगी*
सिंडिकेट सदस्य कै. गौतम कुमार ने कहा कि पांडुलिपि विज्ञान एवं लिपि विज्ञान की जानकारी शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी है।

व्याख्यान के पूर्व विशेषज्ञ वक्ता को अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर, सीएम साइंस कॉलेज, मधेपुरा के संजय कुमार परमार, शोधार्थी सारंग तनय, केंद्रीय पुस्तकालय के सिड्डु कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सोनम सिंह (उत्तर प्रदेश), नीरज कुमार सिंह (दरभंगा), बालकृष्ण कुमार सिंह, जयप्रकाश भारती, सौरभ कुमार चौहान, ब्यूटी कुमारी, खुशबू, डेजी, लूसी कुमारी, श्वेता कुमारी, इशानी, मधु कुमारी, प्रियंका, निधि कपिलदेव यादव, अरविंद विश्वास, अमोल यादव,‌ नताशा राज, रश्मि आदि उपस्थित थे।

*रविवार को होगा क्षेत्र भ्रमण*
आयोजन सचिव सह उप कुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि शनिवार को मैथिली विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार सिंह, सोमवार को टी. पी. कालेज, मधेपुरा में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी, बुधवार को हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिन्हा का व्याख्यान निर्धारित है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके तहत प्रतिभागियों को कंदाहा सूर्य मंदिर एवं मटेश्वर स्थान का भ्रमण कराया जाएगा।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]