Search
Close this search box.

BNMU प्री-आरडी कैम्प के लिए चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्री-आरडी कैम्प के लिए चयन

बीएन मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड (प्री-आरडी परेड) के लिए रविवार को स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं का चयन किया गया। इसमें सभी कॉलेजों के चयनित एनएसएस स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. आभा सिंह ने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

चयन समिति में अध्यक्ष कुलानुशासक डॉ. बीएन विवेका ने कि वैसे प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्होंने पूर्व में आयोजित किसी भी आरडी परेड में भाग नहीं लिया था।शारीरिक रूप से स्वस्थ स्वयंसेवक, जिनकी उंचाई 165-180 सेंटीमीटर तथा स्वयंसेविका, जिनकी उंचाई 155-170 सेंटीमीटर हो, परेड (20 मिनट तक), दौड़ (1.5 किलोमीटर 10 मिनट में) आदि मापदंड को पूर्ण किया।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाओं को सभी मापदंडों से गुजारा गया और तदुपरांत सर्वसम्मति से चयन किया गया।

सदस्य-सचिव समन्वयक डॉ. अभय कुमार ने बताया
कि चयनित विद्यार्थी 26 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित परेड में भाग लेंगे। इसमें भाग लेने के लिए स्वयंसेवकों को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना होगा, जो संभवतः अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होगा।

चयन समिति के सदस्य के रूप में परिसंपदा पदाधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार, उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, एनसीसी पदाधिकारी कै. गौतम कुमार ने चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ. शंकर कुमार मिश्र, ले. गुड्डू कुमार, डॉ. नारायण कुमार, सोएब आलम, रूपा कुमारी, समीमा खातून, ललिता कुमारी, डॉ. चंद्रशेखर मिश्र, डॉ. कपिलदेव कुमार पासवान, विद्यानंद यादव, शंभु कुमार, रत्नाकर भारती, लाल बहादुर यादव आदि उपस्थित थे।

25. 09. 2022

READ MORE