Search
Close this search box.

BNMU नवनियुक्त कुलपति ने किया प्रभार ग्रहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*नवनियुक्त कुलपति ने किया प्रभार ग्रहण*
——-
पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलपति प्रोफेसर राजनाथ यादव ने गुरुवार को पूर्वाह्न बीएनएमयू के कुलपति का प्रभार ग्रहण किया। तदुपरांत उन्होंने सर्वप्रथम सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेंद्र नारायण मंडल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व सांसद एवं पूर्व कुलपति डॉ. महावीर प्रसाद यादव एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कुलपति ने कहा कि उन्होंने सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् हरिसिंह गौर द्वारा स्थापित हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) से शिक्षा ग्रहण किया है और वहीं के शिक्षक भी हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हें सुप्रसिद्ध समाजवादी विचारक एवं जननेता भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि वे समर्पित भाव से विश्विविद्यालय की सेवा करेंगे और इसके सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।

कुलपति ने कहा कि उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से अलग हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति एवं प्रभारी कुलपति के रूप में कार्य किया है और संप्रति कुलपति की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्हें बीएनएमयू की बहुत अधिकांश समस्याओं की जानकारी है। शेष बातों की भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। सभी समस्याओं का नियमानुकूल समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. के. पी. रमण, पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) चंद्रकांत यादव, प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अनंत गुप्ता, डॉ. डी. एन. यादव, डॉ. रामदयाल पासवान, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) जगदेव प्रसाद यादव, विद्वत परिषद् सदस्या प्रज्ञा प्रसाद, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सचिव शंभू नारायण यादव, सहायक (प्रशासन) अमित कुमार, विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

READ MORE

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद युवा संसद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कीर्ति कुम्भ (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और मुख्य वक्ता प्रो. विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, मानविकी संकाय, बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।