Search
Close this search box.

BNMU नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार का निधन*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के मैथिली विभाग में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार का शनिवार को निधन हो गया। मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि अरुण कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पूर्णिया के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दामाद और दो नाती छोड़ गए हैं।

दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि अरुण कुमार ने भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से ही मैथिली विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने बीपीएससी की अनुशंसोपरांत दो जुलाई , 2016 को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में योगदान दिया था। वे एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे और अपने सहकर्मियों के साथ उनका काफी अच्छा व्यवहार होता था।

अरूण कुमार के निधन पर प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव, कुलानुशासक डॉ. बीएन विवेका, अर्थपाल डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, परीक्षा नियंत्रक बीपी यादव, एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डू कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर आदि ने शोक व्यक्त किया है।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।