Search
Close this search box.

BNMU डॉ. राजकुमार को अवार्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. राजकुमार को अवार्ड
——————
बीएनएमयू के डीएसडब्ल्यू एवं सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजकुमार सिंह को बीओएचआर पब्लिसर, चेन्नई की ओर से सर्टिफिकेट इन एक्सलेंस इन रिव्यूइंग अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमनिटी रिसर्च में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. सिंह ने लेखन, शोध एवं संपादन के क्षेत्र में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आपको पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। आप देश की बारह एवं विदेश के भी बारह शोध-पत्रिकाओं में एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य हैं। आपका देश की विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में 287 एवं विदेशी पत्र-पत्रिकाओं में 509 आलेख प्रकाशित हुआ है। आपने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 35 सेमिनारों में भाग लिया है‌

उन्होंने बताया कि आपकी लगभग दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से दो पुस्तकें ट्रांसफार्मेशन ऑफ माॅडर्न पाक सोसाइटी, जर्मनी, (2017) न्यू सराउंडिंग्स ऑफ पाक न्यूक्लीयर बम, मॉरिशस (2018) विदेश से प्रकाशित हुई हैं। अन्य पुस्तकों में भारत-नेपाल राजनैतिक संबंध (1947-1997) (1998), कश्मीर का अतीत, वर्तमान एवं भविष्य (2009), भारत- नेपाल संबंध के वैश्विक आयाम (2009), न्यूक्लीयर पावर एंड पॉलिटिक्स ऑफ साऊथ ऐ एशिया (2014), पैंडेमिक कोविड-19, भारत में सामाजिक न्याय और आरक्षण, इमेज एंड रियलिटी आफ चेंजिंग पाकिस्तान (सभी 2022) आदि प्रमुख हैं‌।

उन्होंने बताया ने बताया कि डॉ. सिंह विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षकों में एक हैं। आपने शिक्षक के रूप में अविभाजित भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा (बिहार) के नेहरू कालेज, बहादुरगंज (किशनगंज) में 29 जनवरी, 1983 को योगदान दिया था। वहां से स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, पश्चिमी परिसर सहरसा आए। 4 अक्टूबर, 1991 को एसोसिएट प्रोफेसर एवं 4 अक्टूबर, 1999 से प्रोफेसर बने। जनवरी 2010 से जनवरी 2020 तक स्नातकोत्तर पश्चिमी परिसर में विभागाध्यक्ष रहे। 30 सितंबर, 2020 से 4 सितंबर, 2022 तक विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।