Search
Close this search box.

BNMU डॉ. अरुण कुमार सिंह बने बीएओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*डॉ. अरुण कुमार सिंह बने बीएओ*

वित्त विभाग में कार्यों की अधिकता को दृष्टिपथ में रखते हुए कार्यों के सुगम
संचालन में गतिशीलता प्रदान करने के निमित मैथिली विभाग, बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल के डॉ. अरुण कुमार सिंह को बजट-सह-लेखा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. सिंह ने बीपीएससी अनुशंसोपरांत जून 2016 में बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा अंतर्गत बीएसएस कालेज, सुपौल में योगदान दिया था। आपने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर से एमए एवं पीएच. डी. की डिग्री प्राप्त की है और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में भी सफल रहे हैं। आप भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर में ‘भारतीय भाषाओं का
भाषा वैज्ञानिक सांख्यिकी संकाय’ में मैथिलीक लेल कार्यरत रहे थे। ‘प्रवृत्तिक संदर्भमे स्वातंत्र्योत्तर मैथिली नाटक’ उनकी मौलिक रचना है। उन्होंने कई स्मारिकाओं का भी संपादन किया है। मिथिला दर्शन, विदेह, तिरहुत, मैथिल प्रवाहिका आदि पत्र-पत्रिकाओं में उनके शोधपरक आलेख एवं
कवितादि प्रकाशित होते रहे हैं। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में भाग लिया है। आपको ‘मिथिला- विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर बीएसएस कालेज, सुपौल में भौतिकी विभाग के डॉ. अरूण कुमार झा, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।