Search
Close this search box.

BNMU ऑनलाइन प्रभात संगीत संध्या का आयोजन आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है संगीत : डाॅ. सुधांशु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ऑनलाइन प्रभात संगीत संध्या का आयोजन

आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है संगीत : डाॅ. सुधांशु

संगीत मानवीय भावों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से हम सहज ही एक-दूसरे से जुड़ जाते है।

यह बात ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष और बीएनएमयू, मधेपुरा के जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने कही।

वे ऑनलाइन प्रभात संगीत संध्या में सम्मानित अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री आनंदमूर्तिजी (श्री प्रभात रंजन सरकार) के शताब्दी जयंती वर्ष पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ की सांस्कृतिक इकाई रेनासा आर्टिस्ट एवं राइटर एसोसिएशन (रावा) के तत्वावधान में किया गया था।

डाॅ. शेखर ने कहा कि संगीत की भाषा हमारे तन-मन एवं आत्मा को छूती है। यह एक आत्मा को दूसरी आत्मा से और आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि संगीत की भाषा न केवल मनुष्य, बल्कि मनुष्येतर जीव, पेड़-पौधे और पत्थर आदि अजीव भी समझ लेते हैं। इस संदर्भ में प्रभात संगीत का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शास्त्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना सह गणेश नाट्यालय, दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष पद्म विभूषण डाॅ. सरोज वैद्यनाथन ने कहा कि कि प्रभात संगीत एक भक्ति संगीत है, जो हमारे दिल को छू जाता है।

विशिष्ट अतिथि उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने बताया कि आनंदमूर्तिजी ने 5 हजार 18 गीतों की रचना की है, जिन्हें प्रभात संगीत के नाम से जाना जाता है।

सम्मानित अतिथियों में विश्व भारती, शांति निकेतन में दर्शन एवं तुलनात्मक धर्म विभाग के प्रो. सिराजुल इस्लाम ने कहा कि समकालीन सांस्कृतिक दुनिया में फैली असंस्कृति के खिलाफ, प्रभात संगीत एक नए पुनर्जागरण की शुरुआत की  करता है। यह एक नई रोशनी और मानव जाति के लिए आशा के साथ एक पुर्नजागरण का संदेश देता है।

इस अवसर पर उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय, सिलीगुड़ी में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत पाधी, डाॅ. सिंधु पौडयाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य सूत्रधार की भूमिका केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य दिव्यचेतनानंद अवधूत ने निभाई।

सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात पार्श्व गायक अमर घोष (त्रिपुरा), मिस शोहाना शोम (मुंबई) और श्रीमती सुष्मिता नाग (कूचबिहार) ने दो-दो प्रभात संगीत गीत गाए। प्रसिद्ध कथक नृत्यगंना प्रतीक तेलंगा और जॉयस्मिता बिस्वास ने भरतनाट्यम डांस  प्रभात संगीत पर आधारित एकल नृत्य प्रस्तुत किया। भरतनाट्यम नृत्यंगना दीधिता सिंघा, पूजा दास एवं अतशी कर्मकार ने दो सामूहिक नृत्य किए।  कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]