Search
Close this search box.

BNMU। शोकसभा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. प्रदीप झा, डॉ. ललन कुमार सिंह, डॉ. सी. के. साह, डॉ. बी. झा सुमन, डॉ. महेंद्र खिरहरी के निधन पर कुलपति कार्यालय सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया।

कुलपति ने कहा कि कोरोना ने हमारे कई योग्य शिक्षकों को असमय हमसे छीन लिया है। ये सभी शिक्षकों ने हमारे विश्वविद्यालय के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है।

डॉ. प्रदीप झा रमेश झा महिला कालेज, सहरसा में मनोविज्ञान के शिक्षक थे। डॉ. ललन कुमार सिंह एसएनआरकेएस कालेज, सहरसा में राजनीति विज्ञान के शिक्षक थे और विशेष सारणीयक के रूप में भी कार्य करते थे। डॉ. सी. के. साह वाणिज्य विभाग, पी एस कालेज, मधेपुरा में शिक्षक थे। डॉ. बी. झा सुमन विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे। डॉ. महेंद्र खिरहरी के पी कालेज, मुरलीगंज में दर्शनशास्र के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य थे।

इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. आभा सिंह, कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका, कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर, बिमल किशोर बिमल, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

सबों ने अंत में दो मिनट का मौन रखकर सभी शिक्षकों की आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन