Search
Close this search box.

BNMU। के. पी. काॅलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डाॅ. महेंद्र खिरहरी का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

के. पी. काॅलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डाॅ. महेंद्र खिरहरी का निधन

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय कुलपति ने व्यक्त की गहरी संवेदना    ——————-

के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज, मधेपुरा के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र खिरहरी के निधन से पूरे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने इस काॅलेज में दर्शनशास्त्र में प्राध्यापक के रूप में 1978 में अपनी सेवा प्रारंभ की थी और जुलाई 2018 में वे 2 वर्षों तक प्रभारी प्राचार्य के रूप में महाविद्यालय में अपनी सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए थे।

पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो चुके थे। 3 मई को उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था, जहां वे पॉजिटिव पाए गए थे। पुनः वे अपने होम आइसोलेशन में चले गए। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि उनकी स्थिति अच्छी नहीं थी। घर से देर रात स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सहरसा ले जाया गया। जहां देर रात एक निजी क्लीनिक पर उनका निधन हो गया।

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण ने डॉ. महेंद्र खिरहरी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि दर्शनशास्त्र के एक विद्वान प्राध्यापक को विश्वविद्यालय ने खो दिया है। कुलपति महोदय ने बताया कि वह बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार एवं मेहनती आदमी थे। वे जिस पद पर भी रहे पद पर भी रहे ईमानदारी पूर्वक उनका निर्वहन किया। एक शिक्षक के रूप में भी वे काफी सफल रहे। प्रधानाचार्य के रूप में वे महाविद्यालय को हमेशा नई ऊंचाई की ओर ले जाने के लिए तत्पर रहे। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे खेलकूद के क्षेत्र में हो उनकी भूमिका सराहनीय रही है। वे शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

वर्तमान प्राचार्य प्रो. डॉ. राजीव रंजन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक अनुभवी प्राध्यापक एवं बेहतरीन इंसान थे। उनके निधन से महाविद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार मलिक ने कहा कि डाॅ. खिरहरी महाविद्यालय ही नहीं विश्वविद्यालय में भी लोकप्रिय थे। वे किसी भी समस्या का समाधान चाहे छात्र हित में हो चाहे शिक्षक के हित में हो जल्द से जल्द करने में विश्वास रखते थे।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रभारी कुलपति डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी,
सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. नगेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. त्रिवेणी प्रसाद साह, प्रो. हरिप्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. जयनंदन प्रसाद, सिंडिकेट सदस्य डॉ. जवाहर पासवान, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. जनार्दन प्रसाद यादव, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष शोभाकांत कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, महेंद्र मंडल, सुशांत कुमार सिंह, डॉ. विजय पटेल, डॉ. शिवा शर्मा, डॉ. अली अहमद मंसूरी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. सदय कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉक्टर त्रिदेव निराला, डॉ प्रतिक कुमार, डॉ चंद्रशेखर आजाद, डॉ पंकज शर्मा, शालू पंसारी प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, प्रभाकर मंडल, अभिषेक कुमार, शुभा देवी, गजेंद्र दास, मीना कुमारी, महेश राम, अभिमन्यु कुमार, नीरज कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार आदि के नाम शामिल हैं।
बीएल हाई स्कूल के शिक्षक व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सीनेट सदस्य डॉ. अरुण कुमार यादव, स्नातक एमएलसी डॉ. एन के यादव, विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार यादव, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ़ बौआ यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया है और गहरी संवेदना व्यक्त की है। सबों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे डाॅ. खिरहरी की आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिजनों को शक्ति दे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन