Search
Close this search box.

Bihar डॉ. पूर्णिमा शेखर सिंह को सादर नमन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. पूर्णिमा शेखर सिंह को सादर नमन

——————-

‘सेंट्रल फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज’, पटना की निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. पूर्णिमा शेखर सिंह का निधन हो गया है। वे बिहार सरकार के पूर्व प्रधान सचिव तथा संप्रति परामर्शी एवं बिहार म्यूजियम के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह की धर्मपत्नी थीं।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. पूर्णिमा शेखर सिंह सेंटर फॉर ज्योग्राफिकल स्टडीज की निदेशक थीं और उच्च शिक्षा खासकर भौगोलिक शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे एक बेहतर प्रशासक के साथ ही कुशल प्राध्यापक भी रहीं। वे छात्र-छात्राओं के बीच भी काफी लोकप्रिय थीं। उनके निधन से शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

मैं एक बार वर्ष 2015 में डॉ. पूर्णिमा मैडम से उनके ए. एन. कालेज, पटना में अपने भाई डॉ. हिमांशु शेखर के साथ मिला था और पटना में ही कुछ वर्षों बाद बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रणय प्रियंवद के साथ एकबार अंजनी बाबू से भी मुलाकात हुई थीं। दोनों ही संक्षिप्त मुलाकातों की सुखद स्मृतियां हैं। मैं दोनों की सहजता एवं सरलता से प्रभावित हुआ था।सूबे के मुखिया के खासमखास होने के बावजूद ‘सहज’, ‘सरल’ एवं ‘निर्मल’ रहना आसान बात नहीं है!

अंत में, यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि डॉ. पूर्णिमा से भले ही मैं मेरे व्यक्तिगत मुलाकात एवं परिचय का विवरण सीमित है, लेकिन उनके निधन से मेरे ‘परिवार’ को बड़ी क्षति हुई है!

सादर नमन।

19. 01. 2023

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।