Search
Close this search box.

BNMU। विवेकानन्द जयंती पर कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महान दार्शनिक, वेदांत दर्शन के पुरोधा, मातृभूमि के उपासक, विरले कर्मीयोगी, करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत व प्रेरणा-पुंज स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती समारोह राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में दिनांक 12 जनवरी, मंगलवार को के.पी महाविद्यालय प्रांगण में एनएसएस इकाई द्वारा काफी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार मल्लिक ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल भारतीय समाज ही नहीं बल्कि समूची दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं। वे अपने विचारों मेें  मानवता और अध्यात्म के जिन स्वरूपों की व्याख्या करते हैं, वे अतुलनीय हैं। आज इस पुण्यात्मा की जयंती पर उन्हें स्मरण करने का सबसे अच्छा अच्छा तरीका यही होगा कि हम उनकी कही बातें आत्मसात करने का संकल्प लें।

वही महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ अमरेंद्र कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनसे जुड़े मुख्य पहलू पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतीक कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक महेंद्र मंडल, डॉ. प्रतीक कुमार, डॉ. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. रविंदर कुमार, डॉ. मोहम्मद अली मंसूरी, डॉ. त्रिदेव निराला, डॉ. सुशांत, डॉ. विजय पटेल, डॉ. संजय कुमार, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, संत, राजीव, अभिमन्यु, पिंटू, सुनील, मनीष, साहिन आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।