Search
Close this search box.

Poem। जिंदगी बोल उठी है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिंदगी बोल उठी है।
________________

जिंदगी नाम है गति में रहने का।
कभी विचारों से आत्मा में उतरते रहने का फिर
शरीर, मन अौर आत्मा पर नियंत्रण पाने का तब
मुस्कराते मन की तस्वीरें सजाने का अौर
कुछ अच्छा लगा, वहाँ तक जाने का।

जिंदगी नाम है बारिश हो जाने का।
इसकी हर बूँद- बूँद में खो जाने का फिर
इसकी ठंडक की अंतिम परत को छू जाने का और
बंजर धरती को उपजाऊ बनाने का तब
मिट्टी की खुशबू बन, हृदय में समाने का।

जिंदगी नाम है पहेलियाँ सुलझाने का,
कहाँ-कहाँ अटके हों समझ बढ़ाने का फिर
मोह मुक्त गुलाब खिलाने का अौर
झुमती आँचल में घर बनाने का तब
चाँद की आँखों मे खुद को पाने का।

जिंदगी नाम है अँधेरों में तप करने का,
गगन मे मग्न मन को पास तक लाने का फिर
प्रकाश की गति को ग्रहण करने का अौर
हवा की मुहूर्त बनाने का तब
नारी जो पुरुष के अंदर भी है,
उसकी दर्शन करने का।

संतरग सा हो, श्वेत हो जाने का
जिंदगी नाम है गति में रहने का।

– शिखा कुमारी।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]