Search
Close this search box.

तीन दिवसीय कृष्णलीला का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तीन दिवसीय कृष्णलीला का उद्घाटन ,बोले उप विकास आयुक्त,,,,,

*गोपाष्टमी महोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं का आयोजन*
कला एवं संस्कृति विभाग पटना,बिहार तथा जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत तीन दिवसीय कृष्णलीला का बुधवार को देर शाम श्री गोशाला परिसर में शुभारंभ हुआ।उद्घाटनकर्ता संचालन समिति के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त अरुण कुमार अपने संबोधन में कहा कि गोपाष्टमी महोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है जिसके केंद्र में श्री कृष्ण हैं , वहीं ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है। स्थानीय नवोदित कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि मधेपुरा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने के लिए मंच मिलना चाहिए। जिला प्रशासन की कोशिश है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाए तथा जिले की कला एवं संस्कृति को नई पहचान मिले। डीडीसी ने कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों व दर्शकों का उत्साह वर्धन किया।

*कृष्णलीला के पहले दिन भक्ति, संगीत व संस्कृति का दिखा अनूठा संगम*

कृष्णलीला के पहले दिन मथुरा से आए कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति,संगीत एवं संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति से पूरे गोशाला परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा व दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत मथुरा से आए कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। इसके बाद उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधा रानी के स्वरूप की आरती उतारी। आरती एवं मंत्रोच्चारण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन व उनकी विभिन्न लीलाओं की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भक्ति के रंग में रंग दिया।
*स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति रही मनमोहक*

कृष्णलीला की कड़ी में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। चांदनी कुमारी एवं आयुषी कुमारी ने भगवान श्रीकृष्ण के गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। वहीं मिस्टू कुमारी एवं सुहानी कुमारी ने श्रीकृष्ण की प्रेम लीलाओं पर आधारित म नृत्य प्रस्तुत दे दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

*गोपाष्टमी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देना*

कार्यक्रम की तैयारी लगातार हर बिंदुओं पर सक्रिय संचालन समिति सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है इस कड़ी में सबों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।वहीं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने आमजनों से कृष्णलीला का भरपूर आनंद लेने की अपील की कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ने किया। मौके पर श्री गोशाला समिति के सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी, डा. आरके पप्पू, डा. संजय कुमार, अभय कुमार, रिंकी यदुवंशी, सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, मिथुन कुमार गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

READ MORE