*ऑनलाइन संवाद*
—————–
सूचना एवं आमंत्रण*
महाशय/महाशया!
सादर अभिवादन!
अपने पुरखों, पूर्वजों और विचार-परंपरा का स्मरण केवल अतीत को याद करना नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने का भी एक महत्त्वपूर्ण आधार है। जो समाज अपने पूर्वजों के योगदान, संघर्षों और विचारों को सहेजना नहीं जानता, वह अपनी भावी पीढ़ियों के लिए सार्थक दिशा निर्धारित नहीं कर सकता। अपनी विरासत का संरक्षण ही भविष्य के निर्माण की आधारशिला है।
इसी भावना से हमने सुप्रसिद्ध गाँधीवादी दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद्, पूर्व सांसद, पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रो. रामजी सिंह के सम्मान में एक अभिनंदन ग्रंथ के प्रकाशन का संकल्प लिया है।
प्रो. रामजी सिंह केवल एक व्यक्ति या एक विशिष्ट अकादमिक व्यक्तित्व नहीं हैं; वे एक ऐसी वैचारिक परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने गांधी-दर्शन को अध्ययन- अध्यापन की सीमाओं से आगे ले जाकर सामाजिक जीवन, सार्वजनिक विमर्श एवं परिवर्तन की प्रक्रियाओं से जोड़ने का प्रयास किया। इनका जीवन-दर्शन, शैक्षणिक अवदान एवं सामाजिक हस्तक्षेप नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन सकता है।
इस अभिनंदन ग्रंथ का उद्देश्य केवल उनका सम्मान करना नहीं, बल्कि उनके जीवन- संघर्ष, विचार-साधना, अकादमिक योगदान, सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को प्रामाणिक सामग्री के माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है। हम चाहते हैं कि यह ग्रंथ एक व्यक्ति के अभिनंदन से आगे बढ़कर गांधी-विचार की समृद्ध परंपरा, उसके विकास और समकालीन प्रासंगिकता का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बने। इसलिए हम प्रो. रामजी सिंह के जीवन और योगदान का दस्तावेजीकरण करते समय उनके साथ-साथ उस शैक्षणिक एवं सामाजिक परंपरा को भी सामने लाना चाहते हैं, जिसने आजादी के बाद गांधी-विचार के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान दिया है। इस तरह गाँधी की संपूर्ण विरासत को समेटने का लक्ष्य रखते हुए, इसे ‘गांधी-विचार की विरासत ‘ नाम दिया है।
इस ग्रंथ के लिए हम प्रो. रामजी सिंह जी से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के संस्मरण लिखित एवं वाचिक रूप में संकलित कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीएनएमयू संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के सहयोग से 22 नवंबर, 2026 (रविवार) को अपराहृन 12:30 बजे से एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें वरिष्ठ लेखक, पत्रकार, कवि एवं दर्शनशास्त्त्र विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. ओमप्रकाश सामबे हमारे साथ प्रो. रामजी सिंह जी से जुड़े अपने संस्मरण साझा करेंगे।
ऑनलाइन संवाद :
दिनांक- 22 नवंबर, 2026 (रविवार),
समय- अ. 12:300 से अ.02:15 तक
: *कार्यक्रम विवरण* ::
अ. 12.30- 12::35
सामूहिक प्रार्थना
अ. 12:.35 -12:45
स्वागत एवं विषय प्रवेश :
डॉ. अमित रंजन सिंह, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।
अ. 12:.45- 01:20
मुख्य वक्ता का उद्बोधन :
डॉ. ओमप्रकाश सामबे, वरिष्ठ लेखक, पत्रकार, कवि एवं पूर्ववर्ती छात्र, दर्शनशास्त्त्र विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
अ. 01:.20- अ. 01:35
प्रतिभागियों की टिप्पणियां
अ. 01:.35- अ. 01:50
मुख्य अतिथि का संबोधन :
प्रो. मनोज कुमार, संस्थापक निदेशक (वर्धा समाज कार्य संस्थान) एवं पूर्व कुलपति, महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र)
अ. 01.50- 02:05
अध्यक्षीय अभिभाषण :
प्रो. विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष, विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।
अ. 02.05- 02::15
धन्यवाद ज्ञापन :
डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी, अध्यक्ष, इतिहास विभाग, टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर।
संचालन :
डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल), गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।
संयोजन :
डॉ. सुधांशु शेखर, अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय,
वीरपुर, सुपौल
तकनिकी सहयोग :
डॉ. सौरभ कुमार चौहान, पूर्व शोधार्थी,
दर्शनशास्त्र विभाग, बीएनएमयू, मधेपुरा।
*ऑनलाइन गूगल मीट का लिंक* : https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb
—-: **निवेदक** ::—-
गांधी-विचार की विरासत (प्रो. रामजी सिंह अभिनंदन ग्रंथ) समिति
संपर्क :
प्रो. मनोज कुमार
(मो.-70 20601873)
प्रो. विजय कुमार
(मो.–94318 75214)
डॉ. अमित रंजन सिंह (मो.-7992398862)
डॉ. उमेश प्रसाद नीरज (मो.-8340374760)
डॉ. सुधांशु शेखर
(मो.- 9934629245)














