*सेंटर आफ एक्सीलेंस बनेगा टी. पी. कॉलेज*
बिहार सरकार ने राज्य सरकार ने 55 शिक्षण संस्थानों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यह दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में 2026-27 के लिए 31 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है।
प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया है। इसमें बीएनएमयू, मधेपुरा से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा एवं एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा के नाम शामिल हैं।

उन्होंने इसके लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कुलपति प्रो. बी. एस. झा के प्रति आभार प्रकट किया है। आभार व्यक्त करने वालों में अर्थपाल रत्नदीप एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर के नाम भी शामिल हैं। सबों ने आशा व्यक्त की है कि सेंटर आफ एक्सीलेंस घोषित होने से महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।














