Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान-समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान-समारोह*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2025 (शुक्रवार) को एक सम्मान-समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें महाविद्यालय के सभी पूर्व प्रधानाचार्यों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इसके पूर्व प्रधानाचार्य का महाविद्यालय द्वारा पर सुबह 7:45 बजे एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वागत किया जाएगा। तदुपरांत प्रधानाचार्य द्वारा समाधि-स्थल तथा ठाकुर प्रसाद प्रतिमा स्थल एवं कीर्ति नारायण मंडल प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि की जाएगी। झंडोत्तोलन के पूर्व संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी संबंधितों को यथासंभव आमंत्रण पत्र हस्तगत कराया गया है। इसके अलावा वाट्सएप एवं फेसबुक आदि के माध्यम से भी सूचनाएं प्रेषित की गई हैं। जिन्हें किसी कारणवश आमंत्रण नहीं मिल सका है, वे मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस राष्ट्रीय पर्व में सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन है।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]