Search
Close this search box.

शिक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार की भर्त्सना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शिक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार की भर्त्सना*

शिक्षक संघ, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की एक आपात बैठक सोमवार को अध्यक्ष डॉ. रत्नदीप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से एमएड की परीक्षा के दौरान वीक्षण दायित्वों का निर्वहन करते समय एक शिक्षक पर एक परीक्षार्थी द्वारा हाथ उठाने तथा उनके साथ दुर्व्यवहार करने की घटना की कड़ी भर्त्सना की गई। सदस्यों ने कहा कि सभी शिक्षकों की सुरक्षा तथा उनके मान-सम्मान की रक्षा हेतु हरसंभव कदम उठाने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. स्वर्णमणि, संयुक्त सचिव डॉ. कुमार सौरभ, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डु कुमार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. यासमीन रसीदी, संजीव कुमार सुमन, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मधुनंदा, डॉ. कुमार गौरव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।