Search
Close this search box.

ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मधेपुरा नगर इकाई ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ बीएनएमयू प्रशासनिक परिसर से कॉलेज चौक तक आक्रोश मार्च निकाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आक्रोश मार्च आज

—-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मधेपुरा नगर इकाई ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ बीएनएमयू प्रशासनिक परिसर से कॉलेज चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।

नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हमेशा राष्ट्रहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर कार्य करता रहा है। हमारे लिए राष्ट्रीयहित सर्वोपरि है और राष्ट्र-विरोधी ताकतों के मनसुबों को कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

विभाग संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि बंगाल की पवित्र भूमि देवी स्वरूप शक्ति की आराधना-स्थली रही है।दर्भाग्यवश वर्तमान में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वोट बैंक की संकीर्ण राजनीति के चलते महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह जिहादियों के विस्तारवादी चरित्र का प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में देखें तो अक्टूबर-नवंबर 1946 में स्वतंत्रता पूर्व के तत्कालीन संयुक्त बंगाल में नोआखाली की विध्वंसक घटना की याद दिलाती है। संदेशखाली की घटना भी इस की पुनरावृति प्रतीत होती है।

जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वे अपनी ओर से इस मामले में हस्तक्षेप करें। अविलंब सत्ता प्रायोजित एवं सत्ता संपोषित हिंसा एवं महिलाओं की सामूहिक अस्मिता-हनन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय एजेंसी जांच एजेंसी के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

नगर मंत्री अंकित आनंद ने कहा कि महिला विरोधी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश सिंह यादव ने कहा कि संदेशखाली में जिहादी समूह द्वारा स्त्री-अस्मिता का हनन किया जा रहा है। अधिकांश पीड़ित महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनूसूचित वर्ग की हैं।

इस अवसर पर राजू सनातन, सत्यम कुमार , अंकित राज, सौरभ कुमार, गुरुनंदन कुमार, अमरजीत कुमार, विशाल कुमार, बाबुल कुमार, आशीष कुमार, मानव कुमार, शिवम कुमार , सुभम कुमार, सौरभ कुमार, देवाशीष कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]