Search
Close this search box.

BNMU शोक सभा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शोक सभा का आयोजन*

——

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. अलाउद्दीन अहसन के निधनोपरांत मंगलवार को कुलपति प्रो. बी. एस. झा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने शोक संदेश प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रो. अहसन एक सुयोग्य शिक्षक एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अररिया कॉलेज, अररिया में मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष और विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण के रूप में सराहनीय कार्य किया।

 

उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. अहसन के परिजनों को डाक से शोक संदेश प्रेषित कर जाएगा।

 

इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, वित्त पदाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, महाविद्यालय निरीक्षक (कला) डॉ. गोपाल प्रसाद सिंह, उपकुलसचिव (अकादमिक) डॉ. दीपक कुमार गुप्ता, उपकुलसचिव (पंजीयन) दीनानाथ मेहता आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।