BNMU : ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में होगा दर्शन परिषद्, बिहार द्वारा प्रायोजित दस सेमिनार/वेबिनार

कृपया, निम्न लिंक पर click कर नि:शुल्क पंजीयन कराएँ- https://forms.gle/eg9NcSf2Re1s91cN7
———————————–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) के तत्वावधान में अगस्त-सितंबर 2020 में दस सेमिनार/ वेबिनार का आयोजन सुनिश्चित है। यह आयोजन दर्शन परिषद्, बिहार द्वारा प्रायोजित होगा। इस हेतु कार्यक्रम के आयोजन सचिव सह जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर और प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव द्वारा परिषद् के महासचिव डाॅ. श्यामल किशोर को अनुरोध पत्र भेजा गया था। इस पत्र के आलोक में परिषद् से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि परिषद् के बैनर तले आयोजित होने से सेमिनार/वेबिनार का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पंजीयन की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्रतिभागी एक ही बार पंजीकरण कराकर सभी कार्यक्रमों में भाग लिया जा सकता है। बार-बार पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। सभी सक्रिय प्रतिभागियों को फीडबैक फार्म के आधार पर नि:शुल्क ई. सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सभी चयनित आलेखों को नि:शुल्क ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल बीएनएमयू संवाद और आईएसबीएन युक्त पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी सभी वेबीनारों का उद्घाटन करेंगे। इसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नई दिल्ली आदि राज्यों से कई गणमान्य आमंत्रित वक्ता शिरकत करेंगे।
———————————-
कृपया, निम्न लिंक पर click कर नि:शुल्क पंजीयन कराएँ- https://forms.gle/eg9NcSf2Re1s91cN7
———————————-

सेमिनार/वेबिनार का विवरण निम्नवत है-

1. 21 अगस्त, 2020 : कोरोना का शिक्षा एवं समाज पर प्रभाव

2. 24 अगस्त, 2020 : कोरोना का अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण पर प्रभाव

3. 28 अगस्त, 2020 : कोरोना का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

4. 03 सितंबर, 2020 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विविध आयाम

5. 07 सितम्बर, 2020 : भारतीय शिक्षा व्यवस्था : कल, आज और कल

6. 11 सितंबर 2020 : पोषण, स्वास्थ्य एवं साक्षरता

7. 16 सितंबर, 2020 : शिक्षा, समाज एवं शांति

8. 21 सितंबर, 2020 : भाषा, साहित्य एवं संस्कृति

09. 24 सितंबर, 2020 : पोषण, पर्यावरण एवं पंचायत

10. 28 सितंबर, 2020 : सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र-निर्माण

कृपया, निम्न लिंक पर click कर नि:शुल्क पंजीयन कराएँ- https://forms.gle/eg9NcSf2Re1s91cN7

नोट :
1. वेबिनार में भाग लेने हेतु हमारे यू-टयूब चैनल https://YouTube.com/bnmusamvad को सब्सक्राइब करें और टेलीग्राम चैनल https://t.me/bnmusamvad से जुड़ें।
2. एक ही बार पंजीकरण कराकर सभी कार्यक्रमों में भाग लिया जा सकता है।
3. सभी सक्रिय प्रतिभागियों को नि:शुल्क ई. सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
4. सभी चयनित आलेखों को
नि:शुल्क ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल www.bnmusamvad.com और आईएसबीएन युक्त पुस्तक में भी प्रकाशित किया जाएगा।