Search
Close this search box.

BNMU विश्व को है शांति की जरूरत : प्रधानाचार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्व को है शांति की जरूरत : प्रधानाचार्य
—-
शांति प्रेम एवं सदभाव की आदर्श स्थिति है। इसमें हिंसा एवं बैर अनुपस्थित होता है। आज पूरी दुनिया को शांति की जरूरत है।

यह बात प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव ने कही।

वे बुधवार को विश्वशांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई प्रथम के तत्वावधान में किया गया।

उन्होंने कहा कि दुनिया में अब तक हजारों युद्ध हो चुके हैं। आज भी कई देशों के बीच युद्ध की स्थिति है‌। ऐसे में युद्धविराम शांति की पहली शर्त है।

एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार ने कहा कि हजारों सालों से भारत विश्वगुरु एवं शांतिदूत रहा है। हमने दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम् एवं सर्वेभवन्तु सुखिन: का संदेश दिया है। आज दुनिया को इस संदेश की जरूरत है।

अतिथियों का स्वागत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने किया। संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर और धन्यवाद ज्ञापन अतिथि व्याख्याता डॉ. राकेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, कोमल कुमारी, मोनिका कुमारी, जूही कुमारी, खुशबू, झूमा कुमारी, अंजली कुमारी, प्रेरणा भारती, शिवानी प्रिया, पूनम कुमारी, पुनिता कुमारी, नूतन कुमारी, जुगनू कुमारी, सोनम कुमारी, खुशबू कुमारी, सुरुचि कुमारी, किंशु कुमारी, ऐश्वर्या कुमारी, कुमारी खुशबू, कोमल आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।