Search
Close this search box.

स्वराज अभी बाकि है : डाॅ. विजय कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आजादी को हमारे पुरखों ने स्वराज कहा है। स्वराज अपने मन का राज है। यह राज
सब के द्वारा बनेगा सबके लिए बनेगा और सब प्रकार से बनेगा।

यह बात गाँधीवादी विचारक और गाँधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के अध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार ने कही।

वे शुक्रवार को बीएनएमयू संवाद व्याख्यानमाला के तहत आजादी के मायने विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्वराज अपने लिए नियत कार्यों को मनोयोग पूर्वक करने वाला राज्य है। सत्याग्रह इसकी कुंजी है।

उन्होंने बताया कि गांधी यह मानते थे कि भारत को अंग्रेजों ने गुलाम नहीं बनाया है। भारत अंग्रेजी सभ्यता के कारण गुलाम हुआ है।मुहम्मद साहेब के शब्दों में यह शैतानी सभ्यता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह घोर कलयुग है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को हम राजनीति रूप से आजाद हो गए हैं। लेकिन अभी ही देश के नव निर्माण का सपना अधूरा है। स्वराज अभी बाकि है। आम लोगों तक आजादी के मायने को पहुंचाया जाना बाकि है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद स्वदेशी, स्वावलंबन एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण को अपनाने की जरूरत थी। गाँधी चाहते थे कि सत्ता केंद्रीय तरीके से 10 लोगों के हाथ में ना रहे। इसके गांव में भी बिखेरना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि गांधी कहते हैं कि मैं एक ऐसे भारत की कल्पना करता हूँ, जिसमें रात्रि में स्त्रियों गहनों से लदी हुई सड़कों पर निकल सकें।

उन्होंने कहा कि भारतीय चेतना ने कभी भी हथियार के बल से को गुलाम नहीं बनाया। हम दुनिया को संदेश देते रहे। लेकिन कभी किसी को गुलाम बनाने की कोशिश नहीं की। बेशक हम अपनी बुराइयों के कारण समय-समय पर थोड़े गिरावट में जाते हैं। लेकिन फिर हम खड़े होते हैं। बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।

रिपोर्ट : गौरब कुमार सिंह

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]