Search
Close this search box.

*समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां विषयक संवाद 1 फरवरी को*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां विषयक संवाद 1 फरवरी को*

मधेपुरा। स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में समाजवादी नेता स्व. भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर आगामी एक फरवरी, 2025 (शनिवार) को अ. 04 बजे से समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां : तब और अब विषयक संवाद ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि संवाद के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव करेंगे। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

*कौन हैं प्रो. कुमार*

प्रो. आनंद कुमार ने आनंद कुमार एक भारतीय समाज वैज्ञानिक, राजनीति विश्लेषक और राजनीतिज्ञ हैं। आपने 1972 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से एम. ए. 1975 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की और 1986 में शिकागो विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। आपने अपने शैक्षणिक कैरियर की शुरूआत बीएचयू से की और जेएनयू से आप सेवानिवृत्त हुए। आपको कई देशों में अध्यापन का अवसर मिला है। आप आम आदमी पार्टी (‘आप’) के संस्थापक सदस्य रहे हैं और संप्रति ‘आप’ से अलग होकर स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में सक्रिय हैं।

भूपेंद्र नारायण मंडल

सुप्रसिद्ध समाजवादी विचारक एवं जननेता भूपेंद्र नारायण मंडल का जन्म रानीपट्टी, मधेपुरा (बिहार) के जमींदार परिवार में एक फरवरी, 1904 को हुआ था।

आपकी प्रारंभिक शिक्षा मधेपुरा में हुई। महात्मा गाँधी के आह्वान पर आपने 1921 ई. में विद्यालय बहिष्कार आंदोलन का नेतृत्व किया। इस कारण आपको उच्च विद्यालय, मधेपुरा से निष्कासित कर दिया गया। आगे आपने भागलपुर के टी. एन. जे. कॉलेज, संप्रति टी. एन. बी. कॉलेज, भागलपुर से इंटरमीडिएट (आर्ट्स) एवं स्नातक (आर्ट्स) की परीक्षा उत्तीर्ण की। आपने पटना विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री ली।

आप 1930 ई. से एक अधिवक्ता के रूप में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में बढ़चढ़ कर सक्रिय हुए। आप 1930 में त्रिवेणी संघ आंदोलन से भी संबद्ध रहे। आपने 1940 में मधेपुरा के छात्रों द्वारा चलाए गए छुआछूत मिटाओ आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। सन् 1941 में अंग्रेज सरकार के तत्कालीन एस. डी. ओ. राजेश्वरी प्रसाद सिंह के साथ आपकी तीखी झड़प हुई। आपने 13 अगस्त, 1942 को मधेपुरा स्थित ट्रेजरी बिल्डिंग को सील करके और फिर उस पर तिरंगा फहराकर विशाल जनसमुदाय का नेतृत्व प्रदान किया। आप 1947-1948 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे। 15 अगस्त, 1947 में भारत को स्वाधीनता मिली। 1949 ई. में सोशलिस्ट पार्टी का गठन हुआ। इस दल की विचारधारा भूपेंद्र बाबू की मानसिकता के अनुकूल थी। आपने इस दल के पल्लवन-पुष्पन में काफी परिश्रम किया। आप 1952 में मधेपुरा विधानसभा से इस दल के उम्मीदवार बनाए गए। लेकिन पार्टी संगठन के अभाव में आप विजयश्री से वंचित हो गए। आप 1954-1955 तक प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रहे। आपने 1953 में महामना कीर्ति नारायण मंडल के साथ मिलकर टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा की स्थापना में महती भूमिका निभाई। आप 1953-62 तक इस महाविद्यालय के सचिव और 1962-1971 तक अध्यक्ष रहे।

सन् 1957 का चुनाव में मधेपुरा के आम-आवाम ने इन्हें सिर आंखों पर उठा लिया। आप 1957-62 तक बिहार विधान सभा के सदस्य रहे। संपूर्ण सूबे बिहार में यह ए कमात्र सोशलिस्ट पार्टी के विधायक थे। आप 1959-1972 तक अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष रहे। आप 1962-1964 तक मधेपुरा लोकसभा के सदस्य रहे। 1962 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से सफलता मिली थी। लेकिन न्यायालय में तथ्यों को गलत ढंग से रखकर चुनाव को अवैध व्हरा दिया गया। परिणामतः 1964 में उपचुनाव हुआ। इस उप चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़ा। आप अप्रैल 1966 में राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और पुनः 1972 में बड़े ही सम्मान के साथ इन्हें राज्य सभा के लिए चयनित किया गया। आपको परतंत्र भारत में दो बार और स्वतंत्र भारत में चार बार जेल यात्रा करनी पड़ी। आपने बर्लिन, वियाना, लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, म्युनिख एवं रोम की विदेश यात्रा की। सांसद रहते आपका 29 मई, 1975 को मधेपुरा जिलान्तर्गत टेंगराहा में महा-परिनिर्वाण हुआ।

*कार्यक्रम में जुड़ने हेतु गूगल मीट लिंक- https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb*

*नोट:* कार्यक्रम पूरी तरह नि: शुल्क है। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को फीडबैक फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। फीडबैक फॉर्म कार्यक्रम के दौरान चेट बॉक्स में जारी किया जाएगा।

*अपडेट के लिए जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/HCJWg2xFk0a5QOWPqOZDIg*

*लाइव प्रसारण देखें- www.YouTube.com/bnmusamvad*

*पंजीयन लिंक-https://forms.gle/YKVDa7Dsr5ytcPup9*

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE