Search
Close this search box.

वेतनमान की मांग को ले सीएम को दिया आवेदन। फेक्टनेब के नेताओं ने सीएम और डिप्टी सीएम से की वार्ता अनुदान की राशि के बदले नियमित वेतनमान निर्धारित करने की मांग।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वेतनमान की मांग को ले सीएम को दिया आवेदन।
फेक्टनेब के नेताओं ने सीएम और डिप्टी सीएम से की वार्ता
अनुदान की राशि के बदले नियमित वेतनमान निर्धारित करने की मांग।
———
मधेपुरा। सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मियों को नियमित मासिक वेतन देने को लेकर शिक्षक नेताओं ने मुख्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मधेपुरा प्रवास के दौरान एमएलसी ललन सर्राफ के आवास पर बीएनएमयू के शिक्षक नेताओं ने उनसे मिलकर मांग पत्र सौंपा। संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के बीएनएमयू इकाई के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर मांग पत्र सौंपा और अनुदानित कॉलेज कर्मियों की दशा सहित शैक्षणिक माहौल पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की।

शिक्षकों ने मांग पत्र में कहा कि 30-35 वर्षों से बिना वेतन के काम कर रहे संबद्ध कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा परीक्षाफल आधारित अनुदान देने की घोषणा की गई। लेकिन इसकी राशि इतनी कम होती है कि इससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। राज्य में शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने के लिए भी शिक्षक और कर्मचारियों को नियमित वेतन मिले।

संघ की उपाध्यक्ष डॉ. तंद्रा शरण, प्रो. पुष्पलता सिंह और डॉ. त्रिभुवन प्रसाद मंडल ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से आग्रह करते कहा कि आपने सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मियों को परीक्षाफल आधारित सहायक अनुदान दिया। साथ ही बिहार के कॉलेज शिक्षकों को चयन समिति के माध्यम से सेवा सामंजन करवाकर उन्हें सम्मान दिया है। अब जरूरत है अनुदानित सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मियों को नियमित मासिक वेतन देने की। ताकि शिक्षक एवं कर्मियों को जिन्दगी के अंतिम पड़ाव पर जीने का सहारा मिल जाएगा और वित्त रहित रूपी कलंक आपके सामने ही मिट जायेगा। दोनों नेताओं ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि सकारात्मक निर्णय पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार यादव, मीडिया प्रभारी डॉ. संजय कुमार, प्रदेश महासचिव प्रो. दिनेश कुमार, महासचिव डॉ. बैद्यनाथ यादव, सचिव डॉ. अभय कुमार, डॉ. विनय कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।
——
फोटो मधेपुरा में एमएलसी ललन सर्राफ के आवास पर डिप्टी सीएम को मांग पत्र सौंपते शिक्षक

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]