Search
Close this search box.

विधान परिषद पीआरओ अजीत रंजन बने युवा सृजन पत्रिका के संरक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विधान परिषद पीआरओ अजीत रंजन बने युवा सृजन पत्रिका के संरक्षक*

छात्र युवाओं की रचनाओं को प्रकाशित करने वाली पत्रिका युवा सृजन के संरक्षक मंडल सदस्य के रूप में बिहार विधान परिषद के जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ)अजीत रंजन को शामिल किया गया है।

 

उक्त आशय की जानकारी पत्रिका के प्रधान संपादक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने दी ।उन्होंने कहा कि युवा सृजन पत्रिका साल 2014 से छात्र युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को उड़ान भरने का काम करती है।पत्रिका टीम में कुलपति, सांसद,प्रधानाचार्य,वरीय साहित्यकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों का सानिध्य प्राप्त है। इस कड़ी प्रकाशन टीम ने निर्णय लिया है कि सामाजिक और वैचारिक पटल के चर्चित हस्ताक्षर बिहार विधान परिषद के जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन को भी जोड़ा जाए।

*जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने दी सहमति ,हरसंभव सहयोग का आश्वासन*

 

इस संबंध में युवा सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बिहार विधान परिषद के जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन से संपर्क कर टीम के फैसले से अवगत कराते हुए उनकी स्वीकृति ली।संवाद के दौरान जहां प्रधान संपादक श्री राठौर ने पत्रिका से जुड़े टीम की जानकारी दी वहीं बताया कि इस पत्रिका में आधे दर्जन राज्यों राज्यों की छात्र युवा प्रतिभाओं की रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। साथ ही तुषार गांधी, बलराम तिवारी जैसी हस्तियों का सानिध्य भी प्राप्त है।

 

दूसरी ओर अजीत रंजन ने कहा कि युवा सृजन पत्रिका प्रकाशन टीम का हिस्सा बनना गौरव का विषय है ।किसी भी पत्रिका का प्रकाशन बौद्धिक विवेचना को प्लेटफार्म देता है ,पत्रिका प्रकाशन में हर संभव सहयोग रहेगा।राठौर ने कहा कि बिहार विधान परिषद जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन के जुड़ने से पत्रिका प्रकाशन अपने उद्देश्य को और मजबूती से प्राप्त करेगी।

मुलाकात के दौरान युवा सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बिहार विधान परिषद जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन का भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी रहे डॉ. सुधांशु शेखर रचित पुस्तक सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ भेंट कर अभिनंदन किया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन