Search
Close this search box.

विकसित भारत’ के विभिन्न कार्यों से जोड़ने का प्रयास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विकसित भारत’ के विभिन्न कार्यों से जोड़ने का प्रयास*

बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत’ के विभिन्न कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के निदेशानुसार प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चौंग्थु ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है। इस पत्र के आलोक में कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में ‘विकसित भारत’ के विभिन्न कार्यों से जोड़ने का निदेश दिया है।

कुलपति के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी संबंधितों को पत्र-प्रेषित किया है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि छात्रों को ‘माई यंग इंडिया’ अभियान से जोड़ा जाए। इस अभियान को मजबूत कर इसके माध्यम से छात्रों को ‘विकसित भारत’ के विभिन्न कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाए। ‘मेरा भारत’ पोर्टल से छात्रों को जोड़कर युवाओं को समाज सेवा का अवसर प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाकर सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जाए।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।