डॉ. विजय कुमार की पुस्तक को मिला Appreciation Award of Book-2026
लंगट सिंह महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार की पुस्तक “मूल्य और संवेद्यता” (Value and Sensibility) को उज्जैन में आयोजित 16वें भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् में पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से Appreciation Award for the Book, 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. विजय दर्शनशास्त्र के गहन अध्येता हैं। ये उनका चौथा सम्मान है। सर्वप्रथम उनकी रचना “स्थानकवासी जैन परम्परा का इतिहास”, जिसके लिए उन्हें “शिक्षारत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन, हैदराबाद द्वारा दिया गया। दूसरा और तीसरा सम्मान उनकी रचना “अनेकांत, अहिंसा और अपरिग्रह” को अखिल भारतीय दर्शन परिषद् द्वारा जामनगर गुजरात में तथा तथा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ दर्शन परिषद् , रीवा मध्यप्रदेश में दिया गया। चौथा सम्मान भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् उज्जैन द्वारा दिया गया। उनकी इस बौद्धिक उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।












