Search
Close this search box.

*जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 20 मार्च, 2025 को*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 20 मार्च, 2025 को*

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आगामी 20 मार्च, 2025 को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम में मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल तीनों जिलों को मिलाकर कुल 296 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। इन प्रतियोगिताओं के द्वारा माय भारत पोर्टल पर अपलोड किए गए विडियो की मंगलवार को स्क्रिनिंग की जाएगी और इनमें से 150 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया जाएगा। तीनों जिलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।

*एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर देना है भाषण*
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर तीन मिनट का भाषण देना है।इस निर्धारित अवधि में प्रतिभागियों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सामग्री प्रासंगिकता में 20, स्पष्टता एवं संरचना में 15, मौखिक संचार एवं बॉडी लैंग्वेज में 25, नवाचार एवं रचनात्मकता में 20, भाषा एवं प्रवाह में 10 तथा समय का पालन में 10 अंक निर्धारित है।

*बनाए गए पांच निर्णायक*
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच निर्णायक बनाए गए हैं। इनमें ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार, एम. एच. एम. कॉलेज, सोनवर्षा-सहरसा के असिस्टेंट प्रोफेसर शशिकांत कुमार, शोधार्थी डॉ. रंजन यादव, सियाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगवनी-मधेपुरा की शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल तथा सार्क इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य हर्षवर्धन सिंह राठौर के नाम शामिल हैं।

*सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र*
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बस या रेल का टिकट देने पर उसका भाड़ा दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
दस प्रतिभागियों को बिहार विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

*रहेगी कुलपति एवं विस उपाध्यक्ष की उपस्थिति*
उन्होंने बताया कि 20 मार्च को ही पू. 11:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा एवं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति की सहमति प्रदान कर दी है।

इधर, युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक सोमवार को प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।प्रधानाचार्य ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस कार्यक्रम को सफल एवं शानदार बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक हुस्न जहां, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।