Search
Close this search box.

Hindi। गीत। दिन दहाड़े अबला लुटती शहर गाँव चौराहों पर। अश्विनी प्रजावंशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिन दहाड़े अबला लुटती शहर गाँव चौराहों पर    किसकी कैसे बात करूं मैं सभी खड़े दोराहों पर।      भाई भाई जानी दुश्मन

वही खून के प्यासे है
लूट झूठ में लगे सभी हैं
अटकी सबकी सांसें है
घर घर में बैठा है रावण
राम यहाँ निस्तेज हुआ
भक्त जटायु भाग खड़ा है
अब तो वह अबशेष हुआ
घर घर सीता लुटती देखो हर मौके त्योहारों पर।
सत्ता की मत बात करो भी
गिरेबान में खुद झाँको
तुम कैसे खूँखार जीव हो
पहले तो खुद को आँको
क्षुद्र लालची पापी लोभी
तुम सपूत कैसे सच्चे
मात पिता को दिया निकाला
तुम बेटे सबसे अच्छे।
अपनों का जो खून है पीता लड़ता है बंटवारों पर।
जो ज्ञानी जितना है देखो
वह फिसलन से भरा हुआ
साफ सफाई हवा हवाई
वह नाले में पड़ा हुआ
क़ातिल सबके साथ खड़ा है
लेकिन उसकी ख़ता नहीं
तुम तो हो अनजाने शातिर
खुद क़ातिल पर पता नहीं।
आँखे बंद पर चादरपोशी देखो हर मकबारों पर।
खुद की बेटी बहना देखो
इज्जत घर की तेरी है
दूसरों की बेटी बहना पर
गिद्ध नजर क्यों तेरी है
न्याय की कुर्सी पर बैठा जो
वही यहाँ पे ईश्वर है
निर्दोषों को दंड यहाँ पर
क़ातिल मस्त क़लन्दर है।
भरी सभा में खड़ी द्रौपदी नाव पड़ी मजधारों पर।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।