Search
Close this search box.

ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम 22 फरवरी, 2025 को 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम 22 फरवरी को 

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्वावधान में 22 फरवरी, 2025 (शनिवार) को अ. 02:45 बजे से स्टडी सर्कल (अध्ययन मंडल) योजनान्तर्गत एक संवाद का आयोजन किया जाएगा।

Oplus_16908288

*शिवानी शर्मा होंगी मुख्य वक्ता*

आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। इसका विषय ‘जागृवान् स: समिन्धते’ है।

उन्होंने बताया कि संवाद में मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) शिवानी शर्मा (चंडीगढ़) एवं मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जटाशंकर, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीपीआर, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रमेशचंद्र सिन्हा करेंगे और अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव करेंगे।

*सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र*

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः नि:शुल्क है। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सौ से अधिक शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

22 फरवरी, 2025 को 02:45 बजे से आयोजित ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पंजीयन कराने का कष्ट किया जाए।

*पंजीयन हेतु लिंक* :

https://forms.gle/pdBGQ8MqezrVUJBZA

*कार्यक्रम में जुड़ने हेतु गूगल मीट लिंक*- https://meet.google.com/mzd-eirx-mjr

READ MORE

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद युवा संसद से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।

मीडिया के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कीर्ति कुम्भ (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित। उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि प्रो. बी. एस. झा, माननीय कुलपति, बीएनएमयू, मधेपुरा और मुख्य वक्ता प्रो. विनय कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, मानविकी संकाय, बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रति बहुत-बहुत आभार।