Search
Close this search box.

Culture चार पर विचार …/मारूति नंदन मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। यहाँ की संस्कृति और इतिहास पर गौर किया जाय तो “चार” (4) अंक महत्वपूर्ण दिखता है। कुछ रोचक तथ्य को सहेजकर प्रस्तुत कर रहा हूँ:-

भारतीय संस्कृति में प्रमुख यज्ञ 4 होते है- अश्वमेध, पुरुषमेध, पितृमेध और सर्वमेध। धनुर्विज्ञान में 4 भाग होते हैं इसलिए इसे ‘चतुष्पादम’ भी कहा जाता है। ये है- ग्रहण, धारण, प्रयोग और प्रतिकार। भोज्य पदार्थ 4 है- लेह्य, पेय, खाद्य तथा चोस्य। हिन्दू विवाह प्रथा में ‘चौथे’ दिन चतुर्थी संस्कार का विशेष महत्त्व है।रूप,गुण, ज्ञान और क्षमा ‘चारों’ मिलकर नर को नरोत्तम बनाता है।

ज्ञान प्राप्ति के मुख्य 4 साधन है- श्रद्धा, तत्परता, इंद्रिय संयम व योग संसिद्धि।

शक्ति के 4 भेद होते हैं – योगशक्ति, कुलशक्ति, एश्वर्यशक्ति और विद्याशक्ति।

आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन ये 4 मास चातुर्मास कहलाते हैं।
यज्ञ मण्डप में प्रायः 4 द्वार होते हैं।

मांगलिक कार्य में चौमुखी दीप की प्रधानता रहती है।

बुद्ध के 4 आर्य सत्य है-
1.दुःख अर्थात् संसार दुःखमय है।
2.दुःख-समुदय अर्थात् दुःखों का कारण भी हैं।
3. दुःख-निरोध अर्थात् दुःखों का अन्त सम्भव है।
4. दुःख-निरोध-मार्ग अर्थात् दुःखों के अन्त का एक मार्ग है।

बुध्द के समय उत्तर भारत में प्रमुख 4 राज्य थे- कौशल, मगध, वत्स और अवंति।

बौद्धों के 4 बड़े सम्प्रदाय है- माध्यमिक, सौत्रान्तिक, योगाचार और वैभाषिक।

बौद्ध साहित्य में यशोधरा के 4 नाम मिलते हैं- यशोधरा, भद्दकच्छा, बिम्बा तथा गोपा।

भगवान बुध्द ने अपने प्रिय शिष्य आनंद को 4 बौद्ध तीर्थ बताये थे- लुम्बिनी, सारनाथ, बोधगया तथा कुशीनारा।

बौद्ध सभा 4 बार हुई थी- अजातशत्रु के समय राजगृह में, कालाशोक के समय वैशाली में, अशोक के समय पटना में, और कनिष्क के समय काश्मीर में। जैन धर्म के 4 प्रमुख सम्प्रदाय थे- क्रियावादी, अक्रियावादी, अज्ञानवादी तथा विनयवादी।
महावीर से पूर्व जैन धर्म के प्रमुख 4 सिद्धांत थे- अहिंसा, सत्य, अस्तेय तथा अपरिग्रह। मौर्यकाल के 4 प्रमुख नगर- पाटलिपुत्र, कौशाम्बी, उज्जैन तथा तक्षशिला थे।कुंभ मेले का आयोजन 4 जगहों पर किया जाता है- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन।

काशी, कौशल, अंग तथा वज्जी इन 4 महाजनपद के कारण मगध महाजनपद शक्तिशाली था।

सेल्युकस ने अपना 4 प्रान्त चंद्रगुप्त मौर्य को दे दिया था।

प्राचीन व्यवस्था के अनुसार समाज 4 भागों में विभाजित था- विद्या, रक्षा, अर्थ और श्रम।

प्रसिद्ध लोक पर्व छठ पूजा 4 दिनों की अवधि में मनाया जाता है- नहाय खाय,खरना, संध्याअर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य।

मनुष्य के लिये वेदों में 4 पुरुषार्थों का नाम लिया गया है- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। इसलिए इन्हें ‘पुरुषार्थचतुष्टय’ भी कहते हैं।

84 लाख योनियाँ 4 गतियों में विभाजित की गई हैं- नरक गति, तिर्यंच गति, मनुष्य गति और देव गति।

हिमालय पर्वतों पर स्थित 4 धाम है- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री।

भारतीय धर्मग्रंथों में 4 धाम हैं-बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम्। हिंदू धर्म के संत शंकराचार्य द्वारा नियुक्त 4 मठ है- वेदांत ज्ञानमठ, गोवर्धन मठ, शारदा मठ और ज्योतिर्मठ।

धर्मग्रंथ में 4 वेद है – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।

राजा दशरथ के 4 पुत्र थे- राम, लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न। युग 4 है – सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग।

भगवान विष्णु 4 आयुध धारण करते हैं- शंख, चक्र, गदा तथा पद्द।

विष्णु भगवान ने सृष्टि की रचना अपने 4 मानस पुत्रों सनक, सनंदन, सनत्कुमार तथा सनातन से प्रारंभ की।हर मनुष्य अपना जीवन 4 अवस्थाओं के द्वारा व्यतीत करता है:- जागृत, स्वप्न, सुसुप्ति व तुरीय।

मनुष्य जीवन की 4 अवस्थाएं- बचपन, किशोरावस्था, जवानी और बुढ़ापा।

प्राचीन काल में 4 आश्रम व्यवस्था थे- ब्रह्मचर्य, गृहस्था, वानप्रस्थ, संन्यास।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 4 अंक के मूलांक को भाग्यशाली अंक माना गया है।

हिन्दू समाज में वर्णों को 4 भागों में विभाजित किया गया है है:- ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र।अभिवादन व वृद्धजनों की सेवा करने वालों की आयु, विद्या, यश और बल ये 4 में वृद्धि होती हैं।

इन सब उद्धरणों के लिए फिराक गोरखपुरी की 4 पंक्तियां चिरस्मरणीय है:-
यह माना जिंदगी है चार दिन की,
बहुत होते है यारों चार दिन भी।

मारूति नंदन मिश्र,
नयागाँव, खगड़िया (बिहार)

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज