Search
Close this search box.

Mithila। अपनी गायकी से लोकप्रिय हो रहे मिथिला के जुड़वां बाल कलाकार आयुष और अक्षत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अपनी गायकी से लोकप्रिय हो रहे मिथिला के जुड़वां बाल कलाकार आयुष और अक्षत। कहा गया है कि जिसमें कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो तो कोई भी कमी उसके आड़े नहीं आती। ऐसा ही कर दिखाया है आयुष और अक्षत जुड़वां भाईयों की जोड़ी।सोशल मीडिया पर बाल गायक आयुष और अक्षत अपनी अद्भुत गायकी से लोकप्रिय हो रहे है।मधुबनी जिला के मुरलिया चक निवासी दिलीप झा और पूजा झा के दोनों जुड़वा बेटे हैं। अभी इनकी उम्र 10 वर्ष है। दोनों इटमा विद्या निकेतन, इंदौर में छठी कक्षा के छात्र हैं। जन्म से ही प्रतिभा के धनी इन बच्चों ने महज 5 साल की उम्र में अपने माता-पिता के सानिध्य में गाना शुरू कर दिया था। दोनों की प्रतिभा तब नजर आई जब दरभंगा में हुई मिथिला विभूति समारोह में नामचीन कलाकारों के बीच उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने इन दोनों की सुरीली आवाज सुनकर दंग रह गए थे। मैथिली गीत के अलावे भक्ति और देशभक्ति गानों को इतनी मधुर आवाज में गाते हैं कि श्रोता आनंदित हो जाते हैं।श्रीराम मंदिर शिलान्यास के पूर्व संध्या पर दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम में इन दोनों ने “सम्पूर्ण रामायण” गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

वहीं वर्ष 2019 में आयोजित धर्म सभा संगोष्ठी में गोवर्द्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी से दोनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। इसके अलावे कई धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुका है।

मारूति नंदन मिश्र

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी