Search
Close this search box.

Kabir। अद्वितीय हैं कबीर : डाॅ. रवि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कबीर अद्वितीय हैं। उनके समान कोई दूसरा उदाहरण ढूंढना मुश्किल है। वे जन-जीवन के सबसे सार्थक कवि हैं।

यह बात पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) और बीएनएमयू, मधेपुरा के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव ‘रवि’ ने कही।

वे गुरूवार को यू-ट्यूब चैनल बीएनएमयू संवाद पर कबीर का दर्शन विषयक व्याख्यान दे रहे थे। इस व्याख्यान का आयोजन डॉ. रवि की पाठशाला के अंतर्गत किया गया।

उन्होंने बताया कि कबीर कहते हैं, “कबीरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर जारे आपना चलो हमारे साथ।” लेकिन आज हमें अपना घर-परिवार छोड़कर कुछ नहीं दिखता है। अतः कबीर को जानने के लिए निजता की परिधि से ऊपर उठना होगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह संसार काजल की कोठरी है। इसमें आकर भी कबीर जैसे लोग बेदाग रहे। कबीर ने काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या, द्वेष एवं स्वार्थ से ऊपर उठकर सत्य साहित्य की रचना की। निर्भिक साहित्य की रचना की और जन-जीवन को एक अमूल्य उपहार दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कबीर को हिंदू मानते हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें मुसलमान मांगते हैं। लेकिन वे पूर्ण मानव और सच्चे कवि थे। कबीर ने जातिवाद, सांप्रदायिकता, धर्मांधता आदि के खिलाफ आवाज उठाई।

उन्होंने बताया कि कबीर ने हिंदुओं एवं मुसलमानों दोनों की रूढियों को चुनौती दीं। उन्होंने हिंदुओं को कहा किपत्थर के पूजने से हरि मिले, तो मैं पहाड़ की पूजा करूँ। इससे अच्छा तो चक्की है, जिसे पीस कर संसार खाता है। मुसलमानों से कहा कि कंकड़-पत्थर जोड़ कर मस्जिद बना लिए और वहां से आवाज दे रहे हो। क्या खुदा बहरा हो गया है ?

उन्होंने कहा कि कबीर के विचार, लेखन एवं कर्म में एकरूपता थी। वे जो सोचते थे, वही करते थे। जो सोचते थे एवं करते थे, वही लिखते थे। आज लोग सोचते कुछ हैं, बोलते कुछ हैं, लिखता कुछ है और करते कुछ और हैं।

उन्होंने बताया कि कबीर ने कहा है कि “साईं इतना दीजिए जामे कुटुम्ब समाय। मैं भी भूखा ना रहूं, साधु न भूखा जाए।” इसमें कबीर के विचारों में समाजवाद के बीज मौजूद हैं। डाॅ. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्रदेव, राज नारायण, मधु लिभये आदि के समाजवादी विचारों पर कबीर की छाप है।

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि शुक्रवार को डाॅ. रवि की पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]