Search
Close this search box.

प्रो. विमलेन्दु शेखर झा बने बीएनएमयू के कुलपति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रो. विमलेन्दु शेखर झा बने बीएनएमयू के कुलपति
——-
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष एवं पूर्व संकायाध्यक्ष (विज्ञान) प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा भूपेंद्र मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के नए कुलपति बनाए गए हैं। इस बावत राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेशानुसार मंगलवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉ‌बर्ट एल. चोंग्थू ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना को राज्यपाल सचिवालय, राजभवन,‌ पटना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों का होगा।

उपकुलसचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. झा बीएनएमयू के 27वें कुलपति होंगे। आप प्रो. राजनाथ यादव (पूर्णिया) का स्थान लेंगे, जो 21 सितंबर, 2023 से बीएनएमयू के कुलपति के प्रभार में हैं। इसके पूर्व 21 सितंबर, 2020 से 20 सितंबर, 2023 तक प्रो. आर. के. पी. रमण स्थायी कुलपति रहे।

READ MORE

नव नालंदा महाविहार, नालंदा (सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह को भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ऐट होम रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है।

[the_ad id="32069"]