Tag: सेहत

BNMU सेहत संवाद कार्यक्रम 14-20 दिसंबर, 2023 तक
Uncategorized

BNMU सेहत संवाद कार्यक्रम 14-20 दिसंबर, 2023 तक

*सेहत संवाद कार्यक्रम 14-20 दिसंबर, 2023 तक* ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के सौजन्य से संचालित सेहत केंद्र के तत्वावधान में 14-20 दिसंबर, 2023 तक सेहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 02 : 00-03 : 00 बजे तक निर्धारित विषय पर संवाद होगा। 14 दिसंबर को रैबीज : कारण एवं निवारण, 15 दिसंबर को हायपरटेंशन : कारण एवं निवारण, 16 दिसंबर को कब्ज एवं जठरदोष, 17 दिसंबर को सिरदर्द एवं माइग्रेशन, 18 दिसंबर को आघात, 19 दिसंबर को आघात एवं 20 दिसंबर को आंत ज्वर विषयक संवाद सुनिश्चित है। डाॅ. शेखर ने बताया कि संवाद के मुख्य वक्ता पब्लिक हेल्थ एम्पावरमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन, नई दिल्ली के सीईओ डॉ. विनीत भार्गव एवं इमर्जेंसी मेडिकल यूनिट, ...
BNMU सेहत संवाद कार्यक्रम एक जुलाई, 2022 को
Uncategorized

BNMU सेहत संवाद कार्यक्रम एक जुलाई, 2022 को

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में संचालित सेहत केन्द्र और प्रांगण रंगमंच, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में डाक्टर्स डे के अवसर पर एक जुलाई 2022 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से ऑनलाइन सेहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ सुधांशु शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में डा. आर. के. पप्पू एवं डा. नायडू कुमारी का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति डाॅ. फारूक अली करेंगे। संचालन डाॅ. संजय कुमार परमार करेंगे।...