Tag: त्वरित

BNMU त्वरित रूप से जारी होगा वेतन एवं पेंशन
Uncategorized

BNMU त्वरित रूप से जारी होगा वेतन एवं पेंशन

त्वरित रूप से जारी होगा वेतन एवं पेंशन जारी  भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा (बिहार) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अब वेतन एवं पेंशन की राशि निर्गत कराने हेतु अतिरिक्त प्रयास या इन्तजार नहीं करना होगा। नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रत्येक माह वेतन एवं पेंशन निर्गत करने की प्रक्रिया पहले से ही पूरी करके रखी जाए और राज्य सरकार से पत्र एवं राशि प्राप्त होने के तत्काल बाद विश्वविद्यालय द्वारा राशि विमुक्त करने का निदेश दिया है। कुलपति ने यह भी निदेश दिया है कि वेतन एवं पेंशन आदि के मामले में राज्य सरकार के निदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कागजातों के वेतन सत्यापन के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। वेतन सत्यापन से संबंधित कोई भी कार्य विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित नहीं रहे। ...
BNMU शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।
BIHAR

BNMU शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार, राजभवन, पटना-800 022 पत्रांक-BSU(Directive)-43/2023-102 / रा.स. (1), दिनांक-12.01.2024 प्रेषक,                                                                रॉबर्ट एल. चोंग्थू, भा.प्र.से. राज्यपाल के प्रधान सचिव सेवा में,                                                          कुलपति/कुलसचिव बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालय विषयः-शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के संबंध में। महाशय, निर्देशानुसार उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में कहना है कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रोन्नति से संबंधित कई लंबित मामले इस सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। इस पर माननीय कुलाधिपति महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए सम्यक् विचारोपरान्त निदेश देने की कृपा की गई है कि विश्वविद...