Tag: कर्मानंद

कविता/जिनका बचपन जिनके कंधे पर है/ डॉ. कर्मानंद आर्य
Uncategorized

कविता/जिनका बचपन जिनके कंधे पर है/ डॉ. कर्मानंद आर्य

जिनका बचपन जिनके कंधे पर होता है उनकी जवानी उनके कंधे पर कभी नहीं होती यानी वह किसी और के कंधे पर सवार हो तय करती है शेष यात्रा एक ब्रह्मांड से दूसरे ब्रह्मांड तक एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक एक दुनिया से दूसरी दुनिया तक शेष बची रहती है शरीर में बचे हुए बचपन की तरह वह पहाड़ सी उठ जाती है किसी ऊँची चीज की ही तरह गगनचुंबी बातें करती है उड़ती है आसमानों से ऊपर बनकर चील वह मुर्गे की तरह बांग देती है जगाती है श्रमशीलों को देखती है वहां से लौटकर बचपन के कंधों पर उभरे हुए घाव और मरहम अमरता कुछ नहीं एक शब्द मात्र है एक शब्दकोश में क्योंकि बचपन भी एक शब्द है जो सब डिक्शनरियों में नहीं मिलता जिनका बचपन जिनके कंधे पर कभी नहीं आता जिसके साथ साथ चलता रहता है उनका भाग्य विधाता वे बचपन की कीलों के बारे में क्या जानें वे सधी दलीलों के बारे में क्या जाने मेरा बचपन म...