Tag: आपमें

BNMU *भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव का आयोजन।*  भूपेन्द्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे : कुलपति
Uncategorized

BNMU *भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव का आयोजन।* भूपेन्द्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे : कुलपति

*भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव का आयोजन।* भूपेन्द्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे : कुलपति ------ महामना भूपेंद्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे।‌ उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने कही। वे गुरुवार को भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक परिसर अवस्थित दीक्षा स्थल पर किया गया। कुलपति ने कहा कि मधेपुरा समाजवाद एवं सामाजिक न्याय का की धरती है। उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें इस महान धरती पर महामना भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम पर विश्वविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है। इसके लिए वे महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आभारी हैं। कुलपति ने कहा कि वे सभी कार्य नियम-प...