Search
Close this search box.

Ramjee Singh गुरूवर डाॅ. रामजी सिंह को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरूवर डाॅ. रामजी सिंह को
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ
—————–
पूर्व सांसद, पूर्व कुलपति एवं सुप्रसिद्ध गाँधीवादी विचारक प्रोफेसर डाॅ. रामजी सिंह का चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्’, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित समग्र जीवनोपलब्धि सम्मान (2018-19) के लिए किया गया है।

डाॅ. सिंह को इस सम्मान के तहत एक प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह जे. डी. वीमेन्स कॉलेज, पटना में मंगलवार को दर्शन परिषद्, बिहार के उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित होगा।

परिषद् के महामंत्री सह स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग, टी. पी. एस. काॅलेज, पटना के अध्यक्ष डाॅ. श्यामल किशोर को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। इसमें भाग लेने हेतु आईसीपीआर के अध्यक्ष डाॅ. एस. आर. भट्ट एवं सदस्य-सचिव डाॅ. रजनीश कुमार शुक्ल और अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के पूर्व महामंत्री डॉ. अम्बिकादत्त शर्मा सहित कई गणमान्य लोग पटना पहुँच रहे हैं।

डाॅ. रामजी सिंह को सम्मानित कर आईसीपीआर अपने आपको सम्मानित कर रहा है। साथ ही यह पूरे बिहार के लिए भी गौरब की बात है।

इस निर्णय के लिए आईसीपीआर के अध्यक्ष, सदस्य-सचिव, गवर्निंग बाॅडी के सभी सदस्य और भारत सरकार के प्रति साधुवाद एवं आभार।

09. 12. 2018 का फेसबुक पोस्ट

READ MORE

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।