Search
Close this search box.

BNMU सिर्फ समाज का दर्पण नहीं है साहित्य : डाॅ. एस. आर. भट्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सिर्फ समाज का दर्पण नहीं है साहित्य : डाॅ. एस. आर. भट्ट*

*आनंदमूर्ति का दर्शन हो पाठ्यक्रम में शामिल : डाॅ. सुधांशु*

भारतीय दार्शनिकों ने साहित्य को मानव जीवन का अभिन्न अंग माना है। लेकिन हमारे लिए साहित्य मात्र समाज का यथार्थ चित्रण करने वाला दर्पण नहीं है, बल्कि यह समाज को सही दिशा दिखाने वाला दीपक भी है।

यह बात सुप्रसिद्ध दार्शनिक एवं एशियन फिलाॅसोफिकल कांग्रेस के अध्यक्ष तथा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. एस. आर. भट्ट ने कही।

वे श्री श्री आनंदमूर्तिजी (श्री प्रभात रंजन सरकार) के शताब्दी जयंती वर्ष पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के बौद्धिक मंच रेनासा यूनिवर्सल के तत्वावधान में आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। वेबिनार का विषय आनंदमूर्तिजी का कला एवं साहित्य में योगदान था।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में साहित्य एवं कला को सत्यम्-शिवम्-सुंदरम् की अभिव्यक्ति माना गया है। आनंदमूर्ति ने भी इसे स्वीकार किया है और उन्होंने कला एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दर्शन में मानव जीवन के चार पुरूषार्थ माने गए हैं-धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष। साहित्य एवं कला काम पुरूषार्थ से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में काम को पुरूषार्थ के रूप में स्वीकार किया गया है। लेकिन कामाचार एवं अश्लीलता स्वीकार्य नहीं है। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में भी इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए।

वेबिनार में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (दर्शनशास्त्र) एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक आजादी के 75 वर्षों बाद भी मानसिक रूप से आजाद नहीं हो पाए हैं। आज भी हम हीनताबोध से ग्रसित हैं। हम पाश्चात्य दार्शनिकों के जूठन उठाने के लिए पलक पांवड़े बिछाए रहते हैं। लेकिन अपने समकालीन भारतीय दार्शनिकों पर कलम चलाने में हिचकते हैं। इसी की बानगी है कि हम श्री श्री आनंदमूर्ति जैसे आधुनिक भारतीय दार्शनिकों को एकेडमिक जगत में समुचित सम्मान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वातंत्र्योत्तर भारत में श्री श्री आनंदमूर्ति सहित कई दार्शनिकों ने औपनिवेशिक दृष्टि का खंडन करते हुए चिंतन की स्वदेशी भावभूमि पर अवस्थित होकर भारतीय दर्शन को समृद्ध किया है। ऐसे सभी स्वातंत्र्योत्तर भारतीय दार्शनिकों को दर्शनशास्त्र के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में विशेष रूप से जगह देने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बीएनएमयू में भी आनंदमूर्ति के दर्शन से संबंधित वेबिनार आयोजित किया जाएगा। साथ ही आनंदमूर्ति के दर्शन के विभिन्न आयामों पर शोध कार्य करने-कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्व भारती, शांतिनिकेतन में दर्शन एवं तुलनात्मक धर्म विभाग के प्रोफेसर डाॅ. सिराजुल इस्लाम ने कहा कि आनंदमूर्ति के अनुसार कला कला के लिए नहीं है, बल्कि कला सेवा एवं सर्वकल्याण  के लिए है।

इस अवसर पर विद्यासागर विश्वविद्यालय, मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) के दर्शनशास्त्र विभाग में प्रोफेसर डाॅ. तपन कुमार डे, एसकेबी विश्वविद्यालय, पुरूलिया में संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सुदीप चक्रवर्ती, त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सिंधु पौडयाल, बांकुरा विश्वविद्यालय, बांकुरा के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतू सिंघा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय, सिलीगुड़ी में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत पाधी ने किया और संचालन डॉ. विश्वजीत भोमिक ने की।

मुख्य सूत्रधार की भूमिका केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य दिव्यचेतनानंद अवधूत ने निभाई।

READ MORE

बिहार के लाल कमलेश कमल आईटीबीपी में पदोन्नत, हिंदी के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान अर्धसैनिक बल भारत -तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कार्यरत बिहार के कमलेश कमल को सेकंड-इन-कमांड पद पर पदोन्नति मिली है। अभी वे आईटीबीपी के राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी हैं। साथ ही ITBP प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पूर्णिया के सरसी गांव निवासी कमलेश कमल हिंदी भाषा-विज्ञान और व्याकरण के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके पिता श्री लंबोदर झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं और उनकी धर्मपत्नी दीप्ति झा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका हैं। कमलेश कमल को मुख्यतः हिंदी भाषा -विज्ञान, व्याकरण और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश भर में जाना जाता है। वे भारतीय शिक्षा बोर्ड के भी भाषा सलाहकार हैं। हिंदी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी पुस्तकों ‘भाषा संशय-शोधन’, ‘शब्द-संधान’ और ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। गृह मंत्रालय ने ‘भाषा संशय-शोधन’ को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में उपयोग के लिए अनुशंसित किया है। उनकी अद्यतन कृति शब्द-संधान को भी देशभर के हिंदी प्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूपीएससी 2007 बैच के अधिकारी कमलेश कमल की साहित्यिक एवं भाषाई विशेषज्ञता को देखते हुए टायकून इंटरनेशनल ने उन्हें देश के 25 चर्चित ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया था। वे दैनिक जागरण में ‘भाषा की पाठशाला’ लोकप्रिय स्तंभ लिखते हैं। बीते 15 वर्षों से शब्दों की व्युत्पत्ति एवं शुद्ध-प्रयोग पर शोधपूर्ण लेखन कर रहे हैं। सम्मान एवं योगदान : गोस्वामी तुलसीदास सम्मान (2023) विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान (2023) 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, संपादकीय, समीक्षाएँ प्रकाशित देशभर के विश्वविद्यालयों में ‘भाषा संवाद: कमलेश कमल के साथ’ कार्यक्रम का संचालन यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए हिंदी एवं निबंध की निःशुल्क कक्षाओं का संचालन उनका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ हर महीने 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है, जिससे वे भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार के लिए गर्व का विषय : आईटीबीपी में उनकी इस उपलब्धि और हिंदी के प्रति उनके योगदान पर पूर्णिया सहित बिहारवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश के फेसबुक वॉल से साभार।

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दिनाँक 2 से 12 फरवरी, 2025 तक भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी, दिल्ली में “जैन परम्परा में सर्वमान्य ग्रन्थ-तत्त्वार्थसूत्र” विषयक दस दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ।

[the_ad id="32069"]